गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में नए जिलों के गठन की तैयारी, सरकार जल्द लेगी अंतिम फैसला, जानिए अंतिम तारीख की पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार को 11 नए जिलों, 14 नए उपमंडलों, 4…


Haryana News Preparations for the formation of new districts in Haryana the government will soon take the final decision know the complete details of the last date
Haryana News Preparations for the formation of new districts in Haryana the government will soon take the final decision know the complete details of the last date
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार को 11 नए जिलों, 14 नए उपमंडलों, 4 नई तहसीलों और 27 उप-तहसीलों के गठन से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह प्रस्ताव प्रशासनिक पुनर्गठन उप-समिति की पांचवीं बैठक में प्रस्तुत किए गए।

Advertisement

इस बैठक की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा और विशेष सचिव कमलेश कुमार भादू भी उपस्थित रहे।

प्रस्तावित नए जिले

सरकार ने जिन 11 नए जिलों के गठन का प्रस्ताव प्राप्त किया है, उनमें प्रमुख हैं:

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

  1. असंध (जिला करनाल)

  2. नारायणगढ़ (जिला अंबाला)

    ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

  3. मानेसर और पटौदी (जिला गुरुग्राम)

  4. पिहोवा (जिला कैथल)

  5. हांसी और बरवाला (जिला हिसार)

    ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

  6. सफीदों (जिला जींद)

  7. गोहाना (जिला सोनीपत)

  8. डबवाली (जिला सिरसा)

भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने स्पष्ट किया है कि जनगणना से पहले किसी भी प्रशासनिक सीमा में बदलाव की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है। यदि इस समय तक निर्णय नहीं लिया गया, तो अगला अवसर जून 2027 तक नहीं मिलेगा।

नए जिले बनाने के मानदंड

  1. गांवों की संख्या: 125 से 200

  2. जनसंख्या: 4 लाख से अधिक

  3. क्षेत्रफल: 80,000 हेक्टेयर से अधिक
    उसी प्रकार उपमंडल, तहसील और उप-तहसील के गठन के लिए भी मापदंड तय किए गए हैं।

अन्य प्रस्ताव और सुझाव

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि अब तक समिति को कुल 73 प्रशासनिक पुनर्गठन से जुड़े प्रस्ताव मिले हैं। इनमें कुछ प्रमुख सुझाव भी दिए गए हैं, जैसे:

  1. गांव खुंगा (उपमंडल उचाना) को उपमंडल जींद में शामिल करना

  2. गांव खानपुर रोरण (तहसील पिहोवा) में शामिल करने का प्रस्ताव

पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुरूप प्रशासनिक ढांचे को नए सिरे से गठित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्ताव अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा में जल्द ही बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp