गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में बिजली संकट गहराया, देर रात इस इलाके में फेल हुई सप्लाई, लोगों ने लगाया जाम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां देर रात मंडी क्षेत्र में बिजली की सप्लाई फेल हो गई है। जिसके चलते  शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली…


Haryana News Power crisis deepens in Haryana power supply failed in this area late at night people blocked the road
Haryana News Power crisis deepens in Haryana power supply failed in this area late at night people blocked the road
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां देर रात मंडी क्षेत्र में बिजली की सप्लाई फेल हो गई है। जिसके चलते  शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है।

Advertisement

जहां एक ओर गढ़ी ब्राह्मण पावर हाउस के सामने सरस्वती विहार और मयूर विहार कॉलोनी के लोगों ने बिजली कटौती और कम वोल्टेज को लेकर धरना दिया, वहीं दूसरी ओर मंडी क्षेत्र में भी मंगलवार देर रात बिजली सप्लाई फेल हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में रातभर परेशान होना पड़ा।

इसी के चलते सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और रास्ता जाम कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दिनों से बिजली सप्लाई अनियमित चल रही है और बार-बार फाल्ट आने के कारण पूरी-पूरी रात अंधेरे में कट रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp