Haryana News: कैथल में पुलिस ने बड़ा छापा मारा जिसमे 14 युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। सामने जानकारी के अनुसार कैथल सनसिटी के सामने एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की जहां से 14 लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया गया।
हालांकि होटल में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य या देह व्यापार का मामला सामने नहीं आया है। यहां पर ज्यादा प्रेमी जोड़े रुके हुए थे जिन्हें बाहर निकाल कर सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
सिविल लाइन थाना कसा को रामनिवास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियों चल रही है और नाबालिक लड़कियों को भी वहां लाया जाता है। इसके बाद सिविल लाइन थाना और महिला थाना के संयुक्त टीम ने छापा मारा और मौके पर कोई भी नाबालिक लड़की नहीं मिली जिसके बाद पुलिस ने सभी लड़के और लड़कियों को समझ कर छोड़ दिया।
पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर आप लोग भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करते हुए पकड़े जाते हैं तो हम आपके ऊपर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामले में अक्सर परिवार के प्रतिष्ठा के ऊपर असर पड़ता है और कानून के नजर में भी यह काफी अनुचित है। पुलिस के द्वारा होटल मालिक को सख्त आदेश दिया गया है और कहा गया है कि अगर परिसर में किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि होती है और हमें शिकायत मिलती है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।
होटल मालिक को आदेश दिया गया है कि किसी भी नाबालिक को होटल में ना ठहरने दिया जाए इसके साथ ही कोई गैर कानूनी काम ना करें वरना सख्त कार्रवाई होगी। परिवार के प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए सिर्फ समझ कर लड़के और लड़कियों को पुलिस ने छोड़ दिया। भविष्य में ऐसी गलती न करने का कड़ा संदेश दिया।




















