गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News : हरियाणा के इस जिले के लोगों लाल डोरा जमीनो पर मिलेगा मालिकाना हक, देखें सरकार का प्लान ?

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. अब लाल डोरा सीमा के अंतर्गत आने वाली गैर-मालिकाना संपत्तियों पर लोगों को कानूनी मालिकाना…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. अब लाल डोरा सीमा के अंतर्गत आने वाली गैर-मालिकाना संपत्तियों पर लोगों को कानूनी मालिकाना हक मिलेगा. यह पहल सरकारी नीति के तहत संपत्ति को वैध रूप देने और निवासियों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.Haryana News

Advertisement

करनाल नगर निगम ने मांगे आवेदन
इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए करनाल नगर निगम ने भी पहल शुरू कर दी है. उन लोगों से आवेदन मांगे गए हैं जो अब तक लाल डोरा नीति के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं कर पाए. नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जानकारी दी है कि सभी पात्र नागरिक आगामी विशेष शिविर में आकर आवेदन कर सकते हैं.

23 मई को लगेगा विशेष कैंप
शिविर का आयोजन 23 मई को शुक्रवार के दिन किया जाएगा. यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्ड नंबर 15 के कोट मोहल्ला की चौपाल में लगाया जाएगा. यह एक सुनहरा अवसर है उन नागरिकों के लिए जिनकी संपत्ति लाल डोरा क्षेत्र में आती है और जो कानूनी स्वामित्व प्राप्त करना चाहते हैं. Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रमाण पत्र से होगा संपत्ति का रिकॉर्ड वैध

आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के अनुसार, संपत्ति प्रमाण पत्र जारी होने के बाद संबंधित संपत्ति का रिकॉर्ड राजस्व विभाग में अपलोड कर दिया जाएगा. इसके बाद संबंधित संपत्ति की रजिस्ट्री भी संभव हो सकेगी. यानी अब लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों को पूरी तरह से वैध स्वरूप मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे:

राजस्व प्राधिकारी द्वारा विधिवत सत्यापित शपथ पत्र
पिछले 10 वर्षों के बिजली और पानी के बिल
ईपीआईसी (मतदाता पहचान पत्र)
ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट (यदि हो)
GST पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पिछले 10 वर्षों के कब्जे का प्रमाण – संपत्ति कर की रसीदें
इन सभी दस्तावेजों का सत्यापन कैंप में ही किया जाएगा. सही पाए जाने पर जल्द ही प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे.

क्या है ‘लाल डोरा’ की परिभाषा?
लाल डोरा क्षेत्र वह होता है जो गांव की आबादी के अंदर आता है. लेकिन लंबे समय से कानूनी स्वामित्व दर्ज नहीं हो पाया है. ऐसे क्षेत्रों में मकान और संपत्तियां होती तो हैं, लेकिन उनके मालिकों के पास रजिस्ट्री या वैध दस्तावेज नहीं होते. इस नई नीति का उद्देश्य इन संपत्तियों को कानूनी दर्जा देना है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सरकार की नीति से मिलेगा स्थायित्व और अधिकार
यह योजना केवल कानूनी प्रक्रिया को आसान बनाने तक सीमित नहीं है. बल्कि इसका मकसद है कि ग्रामीणों को संपत्ति पर उनका कानूनी अधिकार मिले. इसके साथ ही विकास योजनाओं, ऋण सुविधा और संपत्ति की वैधता में भी सुधार होगा.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp