शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के लोगों की बल्ले-बल्ले, लाल डोरे में बसे लोगों को मिलना शुरू हुआ मालिकाना हक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:हरियाणा के लोगों के लिए गुड़ न्यूज है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने लाल डोरे में बसे लोगों को मालिकाना हक देना शुरू कर दिया है। इसी शुरुआत प्रदेश के फरीदाबाद जिले…


Haryana News People of Haryana are very happy people living in Lal Dore have started getting ownership rights
Haryana News People of Haryana are very happy people living in Lal Dore have started getting ownership rights
Google News Follow us on Google

Haryana News:हरियाणा के लोगों के लिए गुड़ न्यूज है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने लाल डोरे में बसे लोगों को मालिकाना हक देना शुरू कर दिया है। इसी शुरुआत प्रदेश के फरीदाबाद जिले से हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, आज यानी 8 अप्रैल 2025 से फरीदाबाद जिले के अनंगपुर गांव में नगर निगम की ओर से एक विशेष कैंप लगाया गया है। इस कैंप में अधिकारी लाल डोरे में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच करेंगे और सही पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही प्रॉपर्टी मालिकाना हक दिया जाएगा और एक सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।

खबरों की मानें, तो फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने यह कैंप अनंगपुर गांव की बिछपट्टी चौपाल पर लगाया है, जो एनआईटी जोन 2 में आता है। इस कैंप में लाल डोरे के निवासियों को अपने कागजात जमा करने का मौका दिया जाएगा और नगर निगम के अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। अगर जांच में सभी कागजात सही पाए गए तो उन्हें तुरंत मालिकाना हक का सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

दरअसल, यह पहल हरियाणा सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें लाल डोरे में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का अधिकार दिलाने का ऐलान किया गया था। फरीदाबाद के मेयर प्रवीण जोशी ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य लोगों को परेशानी से बचाना है। अब लाल डोरे के निवासियों को नगर निगम के ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि यह सुविधा उन्हें गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही है.

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कैंप केवल फरीदाबाद के अनंगपुर गांव तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि, आने वाले दिनों में जिले के अन्य इलाकों में भी ऐसे कैंप लगाए जाएंगे। ताकि सभी लाल डोरे निवासियों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल सके। इस योजना से न केवल लोगों को कानूनी अधिकार मिलेगा, बल्कि उनकी जमीन की कीमत और सुरक्षा को भी बढ़ाने में मदद मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp