Haryana News: हरियाणा के गांवों में लंबे समय से कुंडली मार कर बैठे पटवारियों का होगा तबादला

On: March 21, 2026 8:10 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पटवारियों के ट्रांसफर सिस्टम को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब पटवारियों के स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके लिए मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को सबसे पहले पंचायती राज विभाग में लागू किया गया है। इस व्यवस्था से उन कर्मचारियों के ट्रांसफर भी स्वचालित रूप से हो सकेंगे जो लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत हैं।Haryana News

जानिए कैसे और कब होगा ट्रांसफर: विभाग के अनुसार 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। इसके बाद 27 दिसंबर को सभी कर्मचारियों के लिए अंतिम स्कोर जारी किया जाएगा। 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक कर्मचारी स्वेच्छा से ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। साथ ही 19 से 25 जनवरी तक अपनी पसंद के स्थानों का चयन ऑनलाइन दर्ज कर पाएंगे।Haryana News

इस दिन होंगे आदेश जारी’ बता दे के निर्धारित प्रक्रिया के तहत 5 फरवरी को अंतिम ट्रांसफर आदेश जारी होंगे, जबकि 6 फरवरी से 2 मार्च तक कर्मचारी अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकेंगे। ट्रांसफर के बाद 15 फरवरी तक नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और 3 से 17 मार्च के बीच सभी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

जानिए क्यों पडी जरूरत: हरियाणा सरकार का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर प्रणाली लागू होने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। कर्मचारियों को अपनी पसंद के अनुसार स्थानांतरण चुनने का अवसर मिलेगा, जबकि अधिकारियों को भी डेटा आधारित निर्णय लेने में सुविधा होगी। इससे अहम बता यह है लंबे समय से एक ही जगह कुंडली मारकर बैठे पटवारियों से आमजन को राहत मिल सकेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now