मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana news: पंडित लखमीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना को मिली मंजूरी, जानिए क्या है योजना

Written by: Best24News

Published:

Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। सीएम की अगुवाई में हुई इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें…


Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। सीएम की अगुवाई में हुई इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें से एक प्रमुख निर्णय हरियाणा के लोक कलाकारों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने लिया गया। हरियाणा सरकार ने पंडित लखमीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजनाके तहत लोक कलाकारों की आर्थिक सहायता की जाएगी।

Advertisement

पंडित लखमीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना: हरियाणा सरकार ने पंडित लखमीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना को मंजूरी दी है। यह योजना विशेष रूप से उन कलाकारों के लिए है। जिनकी आय सीमित है और जिन्होंने 20 साल से अधिक समय तक लोक कला का अभ्यास किया है। इस योजना के तहत कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायोगी होगी

इस योजना के अंतर्गत उन कलाकारों को पेंशन प्रदान की जाएगी जो 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं और जिन्होंने 20 साल से ज्यादा समय तक लोक कला का अभ्यास किया है। इन कलाकारों को हर महीने सम्मान राशि दी जाएगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को सहारा मिलेगा और वे अपने जीवन की समस्याओं का सामना करने में सक्षम होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दिया जाएगा मानदेय : कलाकारों को आय के आधार पर मानदेय दिया जाएगा। अगर किसी कलाकार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है तो उन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह का मानदेय मिलेगा। कलाकारों की आय 1 लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये के बीच है, उन्हें 7 हजार रुपये प्रति माह का मानदेय मिलेगा। यह कदम कलाकारों के लिए एक राहत साबित होगा।

बता दे इस योजना का मकसद केवल लोक कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण देना है। हरियाणा सरकार का यह कदम राज्य के कलाकारों को सम्मानित करने और उनकी कला के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए अहम साबित होगा। इस योजना से हरियाणा के लोक कलाकारों को एक स्थिर आय मिलेगी जो उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp