
Haryana News: दिल्ली जयुपर हाईवे से रात को धडल्ले से ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं बारबार शिकायत के बावजूद इस डपंरो पर नकेल नहीं कसी जा रही है। बताया जा रहा है इन ट्रांसपोटरो से अधिकारियो के सीधे तार जुडे हुए हैं यानि मोटी मंथली के चलते इनको पकडना आसान नही हैं Haryana News
जागा प्रशासन: एक बार फिर प्रशासन की नींद टूटी है। रेवाड़ी में सोमवार को CM फ्लाइंग दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर पहुंच गई। मौके पर RTA टीम को भी बुलाया गया। टीम ने हाईवे से गुजर रहे डंपरों को रूकवाना शुरू किया और उनके वजन को चेक करवाया गया। Haryana News
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
63 लाख रुपए लगाया जुर्माना: हाइवे पर पकडे गए डंपरों को जब्त कर लिया है तथा ओवरलोड मिलने 73 डंपरों के चालान किए गए। वहीं 13 डंपरों को इंपाउंड भी किया गया। जिनसे परिवहन विभाग को 1 ही दिन में 63 लाख रुपए का राजस्व आया है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
RTA की कार्यशैली पर सवाल: CM फ्लाइंग टीम के द्वारा 1 ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद RTA की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नेशनल हाईवे से हर रोज बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, लेकिन टीम की ओर से ऐसी कार्रवाई कभी देखने को नहीं मिली।Haryana News
