गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News:हरियाणा में एक नवंबर को केवल इन्ही महिलाओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी का लाभ, बैंक खाते में आएंगे 2100 रूपए

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खाते में आने वाले 2,100 रुपए का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. 23 अक्टूबर तक करीब 5 लाख 30 हजार…


Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खाते में आने वाले 2,100 रुपए का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. 23 अक्टूबर तक करीब 5 लाख 30 हजार पात्र महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाली सभी महिलाओं के खाते में 1 नवंबर, हरियाणा दिवस को राशि ट्रांसफर की जाएगी.

Advertisement

मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे पात्र महिलाओं तक जल्दी पहुंचें और घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें. जिला उपायुक्तों को ग्राम सचिव और पटवारी की मदद लेने के निर्देश भी दिए गए.

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सुविधा

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए शनिवार और रविवार को भी अधिकारी और कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे. योजना के तहत करीब 20 लाख महिलाएं पात्र हैं. महिलाएं मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. Play Store पर ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ डाउनलोड कर आवेदन किया जा सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पहली किस्त और आगे की योजना

जिन महिलाओं ने 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, उनके खाते में 1 नवंबर को 2,100 रुपए पहुंचेंगे. रजिस्ट्रेशन का कार्य आगे भी जारी रहेगा.

कुछ महिलाएं जानबूझकर रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रही हैं क्योंकि जानकारियां अधिक मांगी गई हैं. अधिकारी ने बताया कि पहली किस्त के बाद रजिस्ट्रेशन की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp