गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का 454 करोड़ की लागत से होगा विस्तार, यहां जानें पूरा रूट प्लान

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी प्रगति हुई है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए अब मेट्रो को गुरुग्राम रेलवे…


Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी प्रगति हुई है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए अब मेट्रो को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक बढ़ाने की योजना तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 1.80 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिससे मेट्रो सीधे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी।Haryana News

Advertisement

 

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में कुल 28.5 किलोमीटर लंबा रूट और 27 स्टेशन प्रस्तावित हैं। सेक्टर-5 पर एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा, जो भोंडसी से आने वाले प्रस्तावित मेट्रो रूट को जोड़ेगा। फिलहाल परियोजना के पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सेक्टर-31 में पिलरों की खुदाई और सेक्टर-33 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में 25 एकड़ भूमि पर कास्टिंग यार्ड का काम तेजी से चल रहा है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

1277 करोड़ रुपये खच का अनुमान: पहले चरण पर लगभग 1277 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। राइट्स (RITES) ने इस विस्तार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) को सौंप दी है, जिसकी अनुमानित लागत 454 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, 1.80 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिससे मेट्रो सीधे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। इसके लिए कुल 1069 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी, जिसमें हरियाणा सरकार की 419 वर्ग मीटर, निजी स्वामित्व की 446 वर्ग मीटर और रेलवे विभाग की 204 वर्ग मीटर जमीन शामिल है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस विस्तार के तहत स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वारों के साथ एस्क्लेटर भी लगाए जाएंगे, जिन पर करीब 12.70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रेलवे स्टेशन तक विस्तार परियोजना को मेट्रो के दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।

कनेक्टिविटी होगी मजबूत: GMRL की मंजूरी के बाद इसे हरियाणा सरकार और केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। यह विस्तार न केवल ओल्ड गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बड़ा इजाफा करेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp