गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सैनी सभा धारूहेड़ा का शपथ समारोह 26 को, रेवाड़ी के विधायक लक्षमण यादव होंगे शामिल

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: धारूहेड़ा  बास रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आगामी रविवार, 26 अक्टूबर को सैनी सभा की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर के समाजसेवी…


Haryana News: धारूहेड़ा  बास रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आगामी रविवार, 26 अक्टूबर को सैनी सभा की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर के समाजसेवी और सैनी समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Advertisement

सभा के उपप्रधान राकेश सैनी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सैनी सभा हरियाणा के प्रधान धर्मचंद सैनी उपस्थित रहेंगे।Haryana News

saini 3

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रधान खुशीराम सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सदस्यों ने स्थल व्यवस्था, स्वागत समिति और अतिथियों के सम्मान सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस मौके पर ब्रहम प्रकाश, श्याम लाल, धर्मपाल, महाबीर, रामफल सैनी, बलराम, शीशपाल, राजबीर, सुरेशबीर सिंह, प्रवीण सोनी, बुलीराम और राजकुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रतीक बनेगा।Haryana News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp