रविवार, 15 नवम्बर 2026

Election News: फर्जी वोट को लेकर हंंगामा, DSP Rewari ने संभाला मोर्चा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Election News: हरियाणा के रेवाड़ी व धारूहेड़ा शहर में रविवार को नगर निकाय चुनाव में मतदाताओ को जोश दिखाई दिया। दोहपर ढाइ बजे तक जहां रेवाडी में 45 फीसदी वही धारूहेड़ा में…


फर्जी वोट को लेकर हंंगामा, डीएसपी ने संभाला मोर्चा
फर्जी वोट को लेकर हंंगामा, डीएसपी ने संभाला मोर्चा
Google News Follow us on Google

Election News: हरियाणा के रेवाड़ी व धारूहेड़ा शहर में रविवार को नगर निकाय चुनाव में मतदाताओ को जोश दिखाई दिया। दोहपर ढाइ बजे तक जहां रेवाडी में 45 फीसदी वही धारूहेड़ा में 52 फीसदी मतदान हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने औचक निरीक्षण किया।

 

सुबह सुबह उमडी भीड: कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर महिला और बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिली। सुबह सुबह मतदान केंद्रो मे अच्छी खासी भीड रही। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इतना ही एसपी ओर डीसी की ओर से बूथों को औचक​ निरीक्षण भी किया गया।Election News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

इन बूथों पर रहेगी स्पेशल पुलिस तैनात: बता दे धारूहेड़ा व रेवाड़ी आधा दर्जन से ज्यादा सवेदनशील बूथ बनाए गए है प्रशासन की ओर से धारूहेड़ा व रेवाड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 के राव तुलाराम स्टेडियम में बनाए गए एक पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट का मामला सामने आया। जैसे की लोगो पता चला तो विरोध शुरू हो गया। इसी बीच सूचना मिलने के बाद डीएसपी सुरेंद्र सरन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों का समझाते हुए मामला शांत किया। वही दूसरी ओर रेवाड़ी शहर के ही साधु शाह में भी फर्जी वोट डालने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है।Election News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

 

रेवाड़ी में फर्जी वोट डालने आई महिला पकड़ी: रेवाड़ी के वार्ड नंबर 4 में कुछ लोगों ने एक महिला को घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महिला सुबह से 4 बार वोट डाल चुकी है सबये अहम बात यह है उसकी उंगली पर स्याही का निशान भी नहीं है। बताया जा रहा है वह बार बार कपड़े बदलकर वोट डाल रही है। सूचना पुलिस महिला से पूछताछ करने मे लगी हुई है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पंजाबी भवन चुनाव: सचिन मलिक लगातार 10 वीं बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

युवाओं को रहा जोश, उमडी भीड: बता दे इस बार चुनावों को लेकर युवाओ में काफी जोश बना हुआ है। यही कारण है इस बार पिछले बार से ज्यादा मतदान होने की उम्मीद है। बता दे सुबह सुबह कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर महिला और बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp