शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: दक्षिण हरियाणा की नई रेल लाइन को मिली फिर से हरी झंडी, परियोजना होगी जल्द शुरू

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। फर्रुखनगर से लोहारू तक नई रेल लाइन का सपना अब हकीकत बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। सालों से…


Haryana News: दक्षिण हरियाणा की नई रेल लाइन को मिली फिर से हरी झंडी, परियोजना होगी जल्द शुरू
Haryana News: दक्षिण हरियाणा की नई रेल लाइन को मिली फिर से हरी झंडी, परियोजना होगी जल्द शुरू
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। फर्रुखनगर से लोहारू तक नई रेल लाइन का सपना अब हकीकत बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। सालों से फाइलों में अटकी इस परियोजना को अब फिर से हरी झंडी मिल गई है। केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दे दी है और नई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का आदेश भी दिया है। यह वही लाइन है जिसका इंतजार हरियाणा के लोगों को लंबे समय से था।

Advertisement

पहले यह सर्वे 2016 में किया गया था, लेकिन उस समय कम ट्रैफिक, कम आबादी और आर्थिक संभावनाओं की कमी को वजह बताते हुए इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन पिछले आठ वर्षों में दक्षिण हरियाणा के गुरुग्राम, झज्जर और आसपास के इलाकों का नजारा पूरी तरह बदल चुका है। यहां बड़े शहर, उद्योग और निर्यात इकाइयां विकसित हो चुकी हैं, जिससे इस रेल लाइन की जरूरत और महत्व दोनों बढ़ गए हैं।

इस रेल लाइन का राजस्थान तक कनेक्शन भी होगा, जो सामरिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। रेलवे ने माना है कि पुराने सर्वे के आंकड़े अब सही नहीं हैं। इसलिए नया सर्वे पूरी तरह जमीन, यात्री और माल ढुलाई की जरूरतों के हिसाब से किया जाएगा। इस सर्वे के लिए 2.35 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सर्वे में नए ट्रैक का रास्ता, जमीन अधिग्रहण, स्टेशन पॉइंट्स, माल ढुलाई के रास्ते और यात्री संख्या का पूरा विश्लेषण शामिल होगा। इसके बाद बनेगी DPR जो रेल मंत्रालय को परियोजना को रेल बजट में शामिल करने का निर्णय लेने में मदद करेगी।

इस प्रक्रिया के बाद ही रेल लाइन का निर्माण शुरू होगा। हालांकि इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन इस बार यह परियोजना पटरी से नहीं उतरेगी और जल्द ही दक्षिण हरियाणा के लोगों को बेहतर रेल सेवा मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp