गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस रूट पर बिछेगी नई मेट्रो लाइन, आसमान छूएंगे जमीन के रेट

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड…


Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का काम शुरू करने की घोषणा कर दी है।Haryana New Metro Line

Advertisement

इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि हरियाणा में विकास की रफ्तार भी और तेज होगी। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शहर के लाखों लोगों के लिए राहत भरा कदम होगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत हुड्डा सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-9 तक कुल 15.2 किलोमीटर लंबा वायडक्ट (ऊंची पटरी) बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सड़क से ऊपर होगी मेट्रो लाइन

यह वायडक्ट पूरी तरह से एलिवेटेड होगा यानी मेट्रो लाइन सड़क से ऊपर होकर गुजरेगी। इससे सड़क ट्राफिक प्रभावित नहीं होगा और मेट्रो यात्री आराम से तेज और सुरक्षित सफर कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस नई मेट्रो लाइन की लागत लगभग 1286 करोड़ रुपये आंकी गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने इसके निर्माण कार्य के लिए हाल ही में टेंडर भी जारी कर दिया है।

22 अप्रैल को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन टेंडर खोलकर सफल बोलीदाता को निर्माण कार्य सौंप दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मई महीने में इसका निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस रूट से न केवल आवासीय क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा, बल्कि कई व्यावसायिक और औद्योगिक हब भी सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। नई मेट्रो लाइन के निर्माण से गुरुग्राम में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। Haryana New Metro Line

साथ ही जब यह मेट्रो लाइन शुरू हो जाएगी तो आसपास के इलाकों में बिजनेस, व्यापार और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। मेट्रो कनेक्टिविटी के चलते कार्यालय, होटल, मॉल्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी नई मेट्रो

सेक्टर 9
सेक्टर 10
सेक्टर 33
सेक्टर 37
सेक्टर 45
सेक्टर 46 (साइबर पार्क)
सेक्टर 47
सुभाष चौक
सेक्टर 48
हीरो होंडा चौक
उद्योग विहार 6
बसई

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp