गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: CET 2025 ग्रुप-सी करेक्शन की नई तिथि घोषित, छात्रों को मिला फॉर्म सुधारने का आखिरी मौका

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: अभ्यर्थियों के अनुरोध पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी 2025 ग्रुप-सी करेक्शन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह पोर्टल 17 अक्तूबर 2025 को खोला गया था और…


Haryana News: CET 2025 ग्रुप-सी करेक्शन की नई तिथि घोषित, छात्रों को मिला फॉर्म सुधारने का आखिरी मौका
Haryana News: CET 2025 ग्रुप-सी करेक्शन की नई तिथि घोषित, छात्रों को मिला फॉर्म सुधारने का आखिरी मौका
Google News Follow us on Google

Haryana News: अभ्यर्थियों के अनुरोध पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी 2025 ग्रुप-सी करेक्शन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह पोर्टल 17 अक्तूबर 2025 को खोला गया था और अब यह 28 अक्तूबर 2025 की रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा।

Advertisement

आवेदन में सुधार का अंतिम अवसर

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक सुधार अवश्य करें। यह सुधार करने का अंतिम मौका है। 28 अक्तूबर के बाद किसी भी स्थिति में अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय रहते अपने आवेदन की जांच कर आवश्यक संशोधन करने की सलाह दी गई है।

आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर करेक्शन पोर्टल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम के संबंध में चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गलत सूचनाएं प्रसारित कर अभ्यर्थियों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को ऐसे झूठे प्रचार का शिकार नहीं होना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सही जानकारी पर भरोसा करें

हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से कहा कि केवल आधिकारिक पोर्टल और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। अपने आवेदन में सही जानकारी भरना अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है ताकि परिणाम समय पर जारी किए जा सकें और किसी तरह की समस्या न आए।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp