गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के नये मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, जानिए किसको मिली जिम्मेदारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

HARYANA NEWS:  हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग ने ए श्रीनिवास को हरियाणा का मुख्य चुनाव अधिकारी बनाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। ए श्रीनिवास निवर्तमान मुख्य निर्वाचन…


HARYANA NEWS:  हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग ने ए श्रीनिवास को हरियाणा का मुख्य चुनाव अधिकारी बनाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। ए श्रीनिवास निवर्तमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल की जगह लेंगे ।हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है

Advertisement

साल 2004 बैच के आईएएस अधिकारी ए श्रीनिवास हरियाणा के अब नये मुख्य चुनाव अधिकारी होंगे। उनके पास निर्वाचन विभाग के आयुक्त व सचिव का कार्यभार भी होगा। HARYANA NEWS

पंकज अग्रवाल को हरियाणा कृषि विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। ए श्रीनिवास मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनने से पहले उर्जा विभाग में सचिव तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

निवर्तमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल को एक वर्ष पूर्व जुलाई 2024 में इस पद पर तैनात किया गया था।बता दें इस पद पर एक आइएएस अधिकारी का कार्यकाल तीन वर्षों का होता हैंHARYANA NEWS

लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में राज्य सरकार भारतीय चुनाव आयोग की स्वीकृति से तीन साल के निर्धारित कार्यकाल से पूर्व भी बदलाव कर सकती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। उनके नेतृत्व में 15 जून को पंचायतों के उपचुनाव व कुछ पंचायतें जो नगरपालिका से पुनः पंचायत बनी हैं, उनके आम चुनाव हुए हैं। राज्य चुनाव आयोग के पास अब किसी भी पंचायत का चुनाव लंबित नहीं है।HARYANA NEWS

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp