शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा से खाटू श्याम के लिए नई बस सेवा शुरू, जानें समय और किराया पूरी जानकारी

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana News: हरियाणा के श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी आई है। अब नारनौल से खाटू श्याम तक नई बस सेवा शुरू हो गई है। इस नई बस सेवा की शुरुआत हरियाणा राज्य…


Haryana News: हरियाणा से खाटू श्याम के लिए नई बस सेवा शुरू, जानें समय और किराया पूरी जानकारी
Haryana News: हरियाणा से खाटू श्याम के लिए नई बस सेवा शुरू, जानें समय और किराया पूरी जानकारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी आई है। अब नारनौल से खाटू श्याम तक नई बस सेवा शुरू हो गई है। इस नई बस सेवा की शुरुआत हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल ने की है। यह बस नारनौल से सुबह 10 बजे चलेगी और रास्ते में नागल चौधरी बस स्टैंड से 10:30 बजे रवाना होगी।

Advertisement

इस बस का किराया 130 रुपए तय किया गया है। यह बस खाटू श्याम करीब डेढ़ बजे पहुंच जाएगी। श्याम से वापसी के लिए बस दोपहर 3:30 बजे नांगल चौधरी के लिए निकलेगी और शाम 6:30 बजे नारनौल पहुंच जाएगी।

बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब वे आराम से बस पकड़कर खाटू श्याम के दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले कई लोगों को टैक्सी या निजी वाहन के विकल्प पर ही निर्भर रहना पड़ता था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

साथ ही, महेंद्रगढ़ जिले के नागल चौधरी तहसील में नया बस स्टैंड भी तैयार हो गया है। यह बस स्टैंड काफी बड़ा और आधुनिक है। यहां से न केवल खाटू श्याम के लिए बल्कि नारनौल, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, दिल्ली, जयपुर, अजमेर और कोटा जैसे कई बड़े शहरों के लिए भी बसें चलेंगी।

नागल चौधरी बस स्टैंड के अंदर अब सभी बसें आकर रुकेंगी, जिससे यात्रियों को बस पकड़ना और छोड़ना ज्यादा आसान होगा। इस नई बस सेवा और बस स्टैंड की वजह से हरियाणा के दक्षिणी इलाके के लोगों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। अब खाटू श्याम और अन्य दूर-दराज़ के स्थानों की यात्रा और भी सरल और सुरक्षित हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp