Haryana News: ऑपरेशन में लापरवाही पडी महंगी, रेवाड़ी में सर्जन पर FIR दर्ज

Haryana News: हरियाणा के रेवाडी में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही बरतना सर्जन को महंगा पड गया है।
प्रकाशित: 12 June 2025, 6:58 AM
Haryana News: ऑपरेशन में लापरवाही पडी महंगी, रेवाड़ी में सर्जन पर FIR दर्ज
DEV JYOTI HOSPITAL REWARI

Haryana News: हरियाणा के रेवाडी में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही बरतना सर्जन को महंगा पड गया है। पुलिस
ने सर्जन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। बता दे कि CMO द्वारा गठित बोर्ड ने अपने रिपोर्ट में लापरवाही का खुलासा किया है उसके बाद सर्जन पर ये FIR दर्ज हुई है।

जानिए क्या था मामला: बता दे कि रेवाड़ी के श्यामनगर निवासी गजे सिंह 19 अप्रैल 2024 को अपनी पत्नी मीना को लेकर रेवाडी अंबेडकर चौक स्थित देवज्योति अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया था कि मरीज को पत्थरी है तथा उसका आपरेशन किया जाएगा। Haryana News

परिवार की अनुमति पर डॉक्टर ने ऑपरेशन किया तो मरीज की हालत बिगड़ गई थी। उसके बाद उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया था जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

जिस पर रेवाड़ी अस्पताल के नेग्लीजेंसी बोर्ड ने पूरे मामले की जांच की। जिस की रिपोर्ट में अब पाया गया कि डॉक्टर अपनी स्किल का सही प्रयोग नहीं कर पाया। ऑपरेशन टेबल पर मरीज की ब्लीडिंग को रोक पाने में डॉक्टर नाकाम रहा।

मामला दर्ज: रेवाड़ी सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI संदीप कुमार के अनुसार मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर देव ज्योति अस्पताल के सर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब अस्पताल प्रबंधन से पता लगाया जाएगा कि किस सर्जन मृतका का ऑपरेशन किया था। उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

 

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now