Haryana News: 3 लाख रुपये का लोन चाहिए? हरियाणा सरकार की PKCC योजना में ऐसे करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां

On: March 21, 2026 8:10 PM
Follow Us:
Haryana News: 3 लाख रुपये का लोन चाहिए? हरियाणा सरकार की PKCC योजना में ऐसे करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां

Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए “पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को पशुपालन से जुड़े कामों के लिए कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। इसका मकसद किसानों को पशुओं की खरीद, चारा, इलाज और अन्य पशुपालन कार्यों में मदद करना है ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

योजना का लाभ कैसे लें?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए फॉर्म भरना होता है, जिसमें जरूरी दस्तावेजों की जांच (KYC) भी की जाती है। अगर किसान पात्र पाया जाता है तो 15 दिन के अंदर उसे क्रेडिट कार्ड मिल जाता है।

लोन की राशि कितनी मिलेगी?

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना में किसानों को 1.60 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। जानवरों के हिसाब से लोन की राशि इस प्रकार है:

  1. भैंस के लिए: 60,249 रुपये

  2. गाय के लिए: 40,783 रुपये

  3. भेड़ या बकरी के लिए: 4,063 रुपये

  4. सूअर के लिए: 16,327 रुपये

इस लोन का इस्तेमाल किसान पशुओं की खरीद, चारे का इंतजाम, इलाज और अन्य जरूरी खर्चों में कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा:

  1. आधार कार्ड

  2. पैन कार्ड

  3. वोटर आईडी

  4. बैंक खाता विवरण

  5. पासपोर्ट साइज फोटो

  6. राशन कार्ड

  7. पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now