गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: राष्ट्रीय गौरव! नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना और देश में खुशी की लहर

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिल गई है। यह उपाधि बुधवार को आयोजित…


Haryana News National pride Neeraj Chopra becomes Lieutenant Colonel a wave of joy in the army and the country
Haryana News National pride Neeraj Chopra becomes Lieutenant Colonel a wave of joy in the army and the country
Google News Follow us on Google

Haryana News: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिल गई है। यह उपाधि बुधवार को आयोजित एक औपचारिक समारोह में उन्हें प्रदान की गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी उपस्थित रहे। समारोह में नीरज सेना की वर्दी में नजर आए और उन्हें नई रैंक दी गई। इससे पहले वे सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे।

Advertisement

सेना में नीरज का सफर

नीरज चोपड़ा ने 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में करियर की शुरुआत की थी। 2021 में उन्हें सूबेदार और 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, सेना ने उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) भी मिल चुका है।

नीरज की उपलब्धियां

हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव निवासी 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता। वह भारत के पहले ऐसे एथलीट हैं जिन्होंने ओलिंपिक में ट्रैक और फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नीरज चोपड़ा इस मानद उपाधि को पाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी।

मई 2025 में रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने अधिसूचना जारी कर नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि देने की घोषणा की थी। अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी किया गया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp