शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: अटेली महाविद्यालय में 4.51 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज हॉल: आरती सिंह राव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: मंडी अटेली: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगभग 4.51 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। हरियाणा सरकार ने अटेली राजकीय…


AARTI RAO
हरियाणा में चलेगें आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, जानिए पूरी अपडेट
Google News Follow us on Google

Haryana News: मंडी अटेली: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगभग 4.51 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। हरियाणा सरकार ने अटेली राजकीय महाविद्यालय में मल्टीपर्पज हॉल के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसे अगले 1 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।Haryana News

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगभग 4.51 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस कार्य को लगभग 1 साल की निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष आभार व्यक्त किया।Haryana News

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि प्रदेश के हर जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सबका साथ-सबका विकास: आरती सिंह राव ने कहा कि यह मल्टीपर्पज हॉल न केवल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों में सहायक होगा, बल्कि खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर चलते हुए अटेली क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी विकास की यह रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp