गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में मोटरसाइकिल जागरूकता यात्रा: “नशे से नहीं, जीवन से जुड़ो” Video

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा एनसीबी की रेवाड़ी यूनिट ने आज 26 जून – अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर 'नशा मुक्त भारत पखवाड़ा (12–26 जून)' के अंतिम दिन पुलिस लाइन रेवाड़ी…


Haryana News: हरियाणा एनसीबी की रेवाड़ी यूनिट ने आज 26 जून – अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा (12–26 जून)’ के अंतिम दिन पुलिस लाइन रेवाड़ी से मोटरसाइकिल जागरूकता यात्रा निकाल कर एक सशक्त संदेश दिया – “नशे से नहीं, जीवन से जुड़ो।”

Advertisement

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिवस की थीम है: “The evidence is clear: invest in prevention”
(“सबूत साफ हैं: रोकथाम में निवेश करें”)

हरियाणा एनसीबी प्रमुख व पुलिस महानिदेशक श्री ओ. पी. सिंह, आईपीएस के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व में पूरे राज्य में नशे के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हरियाणा एनसीबी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, साइक्लोथन, मैराथन और स्कूल-कॉलेजों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार्यक्रम का नेतृत्व यूनिट इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया और सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “नशे से दूरी, जीवन की गारंटी है” और यह केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है।

निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है और इसकी लत युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि उसके सामाजिक जीवन को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने नशा न करने और दूसरों को भी रोकने का संकल्प लिया। अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि अगर किसी को नशा तस्करी या बिक्री की जानकारी हो तो तुरंत भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN, हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508, पर सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp