Haryana News: रेवाड़ी कबाड गोदाम में लगी भयंकर आग

On: April 2, 2026 5:30 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी कबाड गोदाम में लगी भयंकर आग

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में करनावास के पास वीरवार को कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लग गई। कबाड़ के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही पुलिस और फायरबिग्रेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसमें बावल, रेवाडी, भिवाडी व मानेसर की गाडियां शामिल रही। काफी मशक्त के बाद करीब दो घंटै बाद आग पर काबू पाया गया।Hydrogen train update: हरियाणा में इस दिन से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सामने आई बड़ी अपडेट

 

20 गाडियों ने आग पर पाया काबू: पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी-बावल रोड पर करनावास के पास कबाड़ी का गोदाम है। गोदाम मालिक कैलाश ने बताया कि गोदाम के पास ही में इंडियन ऑयल का तेल डिपो बना हुआ है। वीरवार दोपहर को अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा। गोदाम मालिक ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने भयकर रूप धारण कर दिया। सूचना पाकर बावल व आसपास से फायरबिग्रेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची।Haryana News

गोदाम मालिक टांकड़ी के रहने वाले कैलाश ने बताया कि शायद शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गोदाम में पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने भयकर रूप धारण कर लिया। धुआं उठता देख पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीमों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से काफी सामान जलकर राख हो गया।IRCTC Tour Package: बेहद कम खर्च में करें दार्जिलिंग की यात्रा, IRCTC लाया है सबसे सस्ता टूर पैकेज, देखें

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

इंसानियत हुई शर्मसार!तड़पता रहा किशोर, तमाशा देखते रहे लोग

Haryana News: इंसानियत हुई शर्मसार!तड़पता रहा किशोर, तमाशा देखते रहे लोग

Haryana News: हरियाणा के नूह जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां हाई टेंशन बिजली के चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया लेकिन वह मौजूद लोगों में से किसी ने उसकी मदद नहीं की। सारे लोग अपने मोबाइल फोन में जलते हुए बच्चे का वीडियो बनाते दिखाई दिए लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

हाईटेंशन लाइन से हुआ हादसा

घटना शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस के सामने स्थित इलाके में हुई। क्षेत्र में मौजूद कीकर के पेड़ों को काटने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। उनके साथ एक किशोर भी था। परिवार के अन्य सदस्य लकड़ियां लेकर लौट गए, जबकि किशोर कुछ समय तक वहीं रुका रहा।

सामने जानकारी के अनुसार बच्चों ने कुल्हाड़ी से सामने पड़ी तार परिवार कर दिया जिससे करंट उसके शरीर में दौड़ पड़ा और वह बुरी तरह से झूलस गया।

मदद की जगह बनते रहे वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद किशोर काफी देर तक दर्द से तड़पता रहा। अफसोस की बात यह रही कि वहां मौजूद कई लोग उसकी सहायता करने के बजाय घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। समय पर मदद नहीं मिलने से उसकी हालत और अधिक गंभीर हो गई।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तुरंत नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले मानवता और सहायता का हाथ बढ़ाना जरूरी है, न कि केवल दर्शक बनकर खड़े रहना।

Government scheme

Government scheme: इस स्कीम में बेहद छोटे निवेश पर बनोगे लखपति! जानें क्या है पूरी स्कीम

Government scheme: एसआईपी लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण के लिए सबसे अच्छा है। कम आय वाले लोग भी एसआईपी के जरिए करोड़पति बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि वे एसआईपी जल्दी शुरू करें और लगातार (20 से 25 साल तक) निवेश करते रहें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें बड़ा फंड बनाने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते हैं कि आप एसआईपी से कैसे बड़ी कमाई कर सकते हैं।Government scheme

नीचे दिए गए उदाहरण से एसआईपी की ताकत को समझें

अगर कोई निवेशक हर महीने सिर्फ 2,000 रुपये की एसआईपी से म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू करता है, तो वह 18 साल में कुल 4.32 लाख रुपये का निवेश करेगा। 19.2 लाख रुपये के चक्रवृद्धि रिटर्न के साथ, कुल पोर्टफोलियो वैल्यू 23.5 लाख रुपये होगी। अगर वह एसआईपी को 4,000 रुपये तक बढ़ाता है, तो कॉर्पस लगभग दोगुना होकर 47 लाख रुपये हो जाएगा, जिसमें 38.4 लाख रुपये का रिटर्न होगा।Government scheme

इतना ही नहीं, 6,000 रुपये की मासिक एसआईपी से 18 साल में 57.6 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। वहीं, 8,000 रुपये की एसआईपी से निवेशक 17.28 लाख रुपये निवेश करेगा और 18 साल बाद उसे 94.1 लाख रुपये मिलेंगे। अगर वह 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी करता है तो 21.6 लाख रुपये का कुल निवेश चक्रवृद्धि ब्याज के साथ 1.18 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें से 96 लाख रुपये शुद्ध रिटर्न होगा।Government scheme

एसआईपी एक अनुशासित तरीका है

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक अनुशासित तरीका है, जहां व्यक्ति नियमित, मासिक या तिमाही आधार पर एक निश्चित राशि निवेश करता है। एसआईपी निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाकर बेहतर रिटर्न दिलाने में मदद करता है, जिसका मतलब है कि जब शेयर बाजार गिरता है तो कीमतें कम होती हैं और निवेशक को अधिक यूनिट मिलती हैं

 

जब बाजार ऊपर होता है तो कम यूनिट मिलती हैं, जिससे समय के साथ औसत लागत कम हो जाती है। यह निवेशकों को बाजार की अस्थिरता से बचाता है और बाजार में समय बिताने की जरूरत को खत्म करता है।Government scheme

 

SIP के फायदे

SIP का सबसे बड़ा फायदा है डिसिप्लिन के साथ निवेश. मार्केट ऊपर-नीचे होता रहता है, लेकिन SIP में आप हर हाल में निवेश करते रहते हैं. इससे फायदा यह होता है कि कभी मार्केट गिरा होता है तो कम कीमत पर यूनिट्स मिलती हैं और कभी मार्केट ऊपर होता है तो ज्यादा कीमत पर. इस तरह निवेश का औसत सही बना रहता है. साथ ही, लंबे समय में कंपाउंडिंग से आपकी छोटी बचत बड़ी रकम में बदल सकती है.

 

SIP क्या है और कैसे शुरू करें?

SIP यानी सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (Systematic Inestment Plan) में आप हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. इसे शुरू करने के लिए आपको किसी म्यूचुअल फंड कंपनी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अकाउंट खोलना होता है. KYC पूरी करने के बाद आप फंड चुनते हैं, SIP की तारीख और रकम तय करते हैं. इसके बाद हर महीने आपके बैंक अकाउंट से तय राशि अपने-आप कट जाती है.

 

नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, दो गांवों में सीआईए का छापा 

Rewari News: नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, दो गांवों में सीआईए का छापा 

Rewari News: रेवाड़ी पुलिस के द्वारा अपराध और नशे के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले की पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया जिसके दौरान  सीआईए टीम और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के दो गांवों में कई संदिग्ध स्थानों पर जांच-पड़ताल की। पुलिस के इस अचानक की गई कार्रवाई से गांव में हंगामा मच गया।

सुबह-सुबह पुलिस ने दी दबिश

पुलिस के द्वारा सुबह-सुबह ही जांच पड़ताल अभियान शुरू कर दिया गया था। गांवों में पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने कई मकानों, खाली प्लॉटों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशीली पदार्थों को जिले में आने से रोकना और अपराध पर नियंत्रण करना है।

डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई जांच

अभियान में विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड को शामिल किया गया, ताकि छिपाकर रखे गए किसी भी संदिग्ध सामान या नशीले पदार्थ का पता लगाया जा सके। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है, जिससे असामाजिक तत्वों पर दबाव बनाया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
झाड़-फूंक के बहाने महिला से रेप, बेहोशी की हालत में होटल ले जाकर दुष्कर्म 

Haryana Crime News: झाड़-फूंक के बहाने महिला से रेप, बेहोशी की हालत में होटल ले जाकर दुष्कर्म 

Haryana Crime News: हरियाणा के पलवल में महिला के साथ बलात्कार की खबर सामने आ रही है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। आरोप है कि परिवार की परेशानियों और बीमारियों का समाधान का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला के साथ बलात्कार किया है।

परिचित ने बनाया भरोसा, फिर दिया तांत्रिक का लालच

शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता के परिवार से परिचित था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। इस दौरान परिचित में महिला का भरोसा जीत लिया और बताया कि उसका तांत्रिकों के साथ पहचान है।

झाड़-फूंक के दौरान बिगड़ी महिला की हालत

महिला ने बताया कि तांत्रिक ने झाड़ फूक की प्रक्रिया शुरू की जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और फिर महिला को पलवल के होटल में तांत्रिक ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।

आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने का आरोप

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो का डर दिखाकर महिला को ब्लैकमेल किया गया।

ब्लैकमेल कर लगातार शोषण करने की शिकायत

महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक उसे बदनाम करने की धमकी देता रहा। अश्लील सामग्री सार्वजनिक करने की चेतावनी देकर उस पर दबाव बनाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पुलिस के द्वारा शिकायत दर्ज कर लिया गया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाया है कि हर हाल में महिला को इंसाफ मिलेगा।

जेल से कैदियों के भागने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक सुरेंद्र दलाल निलंबित

Rewari News: जेल से कैदियों के भागने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक सुरेंद्र दलाल निलंबित

Rewari News: रेवाड़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रेवाड़ी के आधुनिक जिला जेल में हुई सुरक्षा चूक मामले में जेल विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। जांच पूरी होने के बाद जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है की सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण यह बड़ा कदम उठाया गया है।

मार्च में हुई थी फरारी की घटना

करीब दो महीने पहले 28 मार्च को जिला जेल से दो कैदी सुरक्षा घेरा तोड़कर भाग निकले थे। बताया गया था कि दोनों बंदियों ने जेल की ऊंची दीवार पार कर फरार होने में सफलता हासिल कर ली थी। घटना सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

मामले की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे। शुरुआती जांच में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र में कई खामियां सामने आई थीं।

पहले भी कर्मचारियों पर हुई थी कार्रवाई

कैदियों के फरार होने के बाद जेल विभाग ने तत्काल प्रभाव से कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उस दौरान पांच हेड वार्डर और दो वार्डर को निलंबित किया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने के लिए विस्तृत जांच जारी रहेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अब जांच रिपोर्ट के आधार पर जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को भी जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

फरार कैदी बाद में गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों फरार कैदियों की तलाश शुरू की थी। कुछ समय बाद दोनों को गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेज दिया गया। हालांकि इस घटना ने हाईटेक जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे।

नए अधीक्षक को सौंपी गई जिम्मेदारी

जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नए अधीक्षक के रूप में रेशम सिंह की नियुक्ति की है। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें