गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम के सोहना में 4 सड़कों का मेकओवर, जानें किन रास्तों पर होगा काम

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: गुरुग्राम के सोहना इलाके में शहर की चार प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड में बदलने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इन सड़कों पर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और एलईडी…


Haryana News: गुरुग्राम के सोहना में 4 सड़कों का मेकओवर, जानें किन रास्तों पर होगा काम
Haryana News: गुरुग्राम के सोहना में 4 सड़कों का मेकओवर, जानें किन रास्तों पर होगा काम
Google News Follow us on Google

Haryana News: गुरुग्राम के सोहना इलाके में शहर की चार प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड में बदलने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इन सड़कों पर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद ने 8 साल पहले यह योजना बनाई थी लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। अब इस परियोजना को तेजी से पूरा करने की तैयारी है।

Advertisement

पहले चरण में चार सड़कों को चुना गया है। गुरुग्राम रोड से गोकुलम सोसाइटी तक की सड़क पर 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दमदमा मार्ग पर गुरुग्राम रोड से दौला मोड़ तक 2.5 करोड़ रुपये में काम होगा। चुंगी नंबर एक से शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक तक 4.5 करोड़ और फव्वारा चौक से महाराजा अग्रसेन चौक तक 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल मिलाकर 25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह चारों सड़कें विकसित होंगी।

इन सड़कों को चौड़ा करने के साथ-साथ अंडरग्राउंड केबलिंग, एलईडी लाइट, बरसाती जल निकासी और साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। इससे न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या में भी काफी राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दमदमा झील तक जाने वाली सड़क को भी स्मार्ट रोड के रूप में तैयार किया जाएगा। यह काम नवंबर महीने से शुरू होगा। इससे पर्यटकों को झील तक पहुंचने में आसानी होगी। पर्यटन विभाग यहां नौकायान और एडवेंचर गतिविधियों की सुविधा भी देगा। झील में सालभर पानी बना रहे इसके लिए GMDA शोधित पानी की पाइपलाइन डालने की योजना बना रहा है।

सोहना नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय पंघाल के अनुसार चार प्रमुख मार्गों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने की मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। यह प्रोजेक्ट सोहना शहर की सूरत बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। पहले फेज की सफलता के बाद बाकी चार सड़कों को भी अगले चरण में स्मार्ट रोड बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp