सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: HSSC वेटिंग लिस्ट पर बड़ा अपडेट! हरियाणा सरकार ने भेजा स्पष्टीकरण, अब उम्मीदवारों की उम्मीद जगी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रुप C पदों की वेटिंग लिस्ट तैयार करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को स्पष्टीकरण भेज दिया है। अक्तूबर 2024 में आयोग ने ग्रुप C…


Haryana News: HSSC वेटिंग लिस्ट पर बड़ा अपडेट! हरियाणा सरकार ने भेजा स्पष्टीकरण, अब उम्मीदवारों की उम्मीद जगी
Haryana News: HSSC वेटिंग लिस्ट पर बड़ा अपडेट! हरियाणा सरकार ने भेजा स्पष्टीकरण, अब उम्मीदवारों की उम्मीद जगी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रुप C पदों की वेटिंग लिस्ट तैयार करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को स्पष्टीकरण भेज दिया है। अक्तूबर 2024 में आयोग ने ग्रुप C पदों की मुख्य चयन सूची जारी की थी। यह भर्ती कई कैटेगरी के पदों को मिलाकर ग्रुप के रूप में आयोजित की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों का चयन मेरिट और प्रेफरेंस के आधार पर किया गया था। अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि वेटिंग लिस्ट भी जारी की जानी चाहिए ताकि रिक्त पदों को भरा जा सके।

Advertisement

मुख्य सचिव की बैठक के बाद बनी दिशा

मानव संसाधन विभाग ने इस मामले में मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक की थी। इस बैठक में तय किया गया कि जिन विज्ञापनों के तहत ग्रुप C भर्ती हुई है, उनके लिए वेटिंग लिस्ट तैयार करने का निर्णय लिया जाएगा।

सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह स्पष्टीकरण आयोग को भेज दिया गया। हालांकि अब एक महीना बीत चुका है, लेकिन आयोग ने अभी तक इस दिशा में कोई नई सूची जारी नहीं की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

ग्रुप D उम्मीदवारों में भी बढ़ी उम्मीदें

वहीं ग्रुप D के उम्मीदवार भी लंबे समय से वेटिंग लिस्ट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आयोग द्वारा जारी फाइनल सिलेक्शन लिस्ट के बावजूद कई पद अभी भी खाली हैं। ग्रुप D-1/2023 की भर्ती में 6648 पदों के लिए लिस्ट जारी हुई थी, जिनमें से करीब 4000 से 5000 पद अब भी रिक्त हैं। उम्मीदवार चाहते हैं कि आयोग इन वैकेंट और नॉन-ज्वाइनिंग पदों के लिए एक और लिस्ट जारी करे।

उम्मीदवारों की नजर आयोग पर

अब ग्रुप C और D दोनों के उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। सभी की उम्मीद यही है कि जल्दी ही नई वेटिंग लिस्ट जारी होकर खाली पद भर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp