शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में पानी की बर्बादी पर बड़ी कार्रवाई, जुर्माना और सजा का प्रावधान जल्द होगा लागू

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार पानी के दुरुपयोग और बर्बादी पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। शीतकालीन सत्र में इस विषय पर एक खास बिल लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।…


Haryana News: हरियाणा में पानी की बर्बादी पर बड़ी कार्रवाई, जुर्माना और सजा का प्रावधान जल्द होगा लागू
Haryana News: हरियाणा में पानी की बर्बादी पर बड़ी कार्रवाई, जुर्माना और सजा का प्रावधान जल्द होगा लागू
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार पानी के दुरुपयोग और बर्बादी पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। शीतकालीन सत्र में इस विषय पर एक खास बिल लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। बिल में पानी का दुरुपयोग, बर्बादी और चोरी-छिपे कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों के लिए भारी जुर्माना और सजा का प्रावधान रखा गया है। सरकार का कहना है कि कुछ लोगों की लापरवाही के कारण आम जनता को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

मंत्री ने बताया कि शहरी इलाकों में पानी की कमी नहीं है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ तकनीकी कारणों से समस्या आ रही है। भारी बारिश और जलभराव के कारण चुनौतियां बढ़ीं हैं, लेकिन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति नियमित हो।

पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए नए बिल में मीटर लगाने और बिलों की समय पर वसूली का भी प्रावधान होगा। बिल न जमा करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। पानी की अवैध कटौती पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विभाग के अनुसार, शहरों में पानी के बिलों की वसूली 60-65 फीसदी है, जबकि गांवों में यह मात्र 5-7 फीसदी है। इसी वजह से गांवों में भी पेयजल मीटर लगाने पर काम चल रहा है। महाग्राम योजना के तहत 10 हजार से अधिक आबादी वाले 148 गांवों में पेयजल, सीवरेज और एसटीपी की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जैसे जिलों में नए पानी के बिल लागू किए गए हैं। अब घरेलू उपभोक्ताओं को पानी के इस्तेमाल के हिसाब से दोगुनी दरें भरनी होंगी। 1 से 20 किलोलीटर के लिए प्रति लीटर दर बढ़ाकर 6.38 रुपये कर दी गई है, जबकि 20 से 40 किलोलीटर के लिए यह 10.21 रुपये हो गई है। 40 किलोलीटर से अधिक उपयोग पर प्रति लीटर 12.76 रुपये देने होंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सरकार का यह कदम पेयजल और सीवरेज सिस्टम के वित्तीय बोझ को कम करने और बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। जनता से उम्मीद है कि वे पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करेंगे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp