शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: दिव्यांगता दिवस पर रेवाडी में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर बुधवार को कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और…


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एमडीडी ऑफ इंडिया सदस्यों ने नव प्रेरणा स्कूल में किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एमडीडी ऑफ इंडिया सदस्यों ने नव प्रेरणा स्कूल में किया जागरूक
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर बुधवार को कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा नव प्रेरणा स्कूल गणेशी लाल धर्मशाला रेवाड़ी में दिव्यांश और विशेष बच्चों को जागरूक किया गया।Haryana News

Advertisement

इस अवसर पर एमडीडी की टीम के तुषार शर्मा द्वारा पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों का अधिकार, नालसा योजनाएं और बाल अधिकार की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं डीएलएसए से एडवोकेट विकास यादव ने बच्चों के साथ होने वाले अपराध के बारे में जागरुक किया। इसके अलावा डीएलएस से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी बच्चो का को विस्तार से जानकारी देते हुए अवगत कराया गया।Haryana News

उन्होंने बताया कि लोगों को कानूनी सहायता के लिए डीएलएसए द्वारा टोल फ्री नंबर 15100 जारी किया गया है। बच्चे भी क़ानूनी मदद के लिए टोल फ्री नंबर फोन कर उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। 18 से कम उम्र में लड़कियों और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की शादी बाल अपराध हैं। इस अपराध से बचने के लिए जागरूक होना ज़रूरी हैं ताकि हम अपने बच्चों को भविष्य बनाने में मददगार बन सकें। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज गायत्री सहित स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp