Haryana News: रेवाड़ी जिले के कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा जी की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के एक शिष्ठ मंडल ने एसडीएम कोसली विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मुख्य पर यूनियन ने अपने निगम को चेतावनी भी दी।
समय सिंह प्रधान ने बताया काफी दिनों से कोसली साइड ने बिजली के तारों को बदलने का काम चल रहा है लगभग ढाई साल पहले टेंडर हो चुका। लेकिन ठेकेदार ने आधे तार बदल दिए और आधे तार नहीं बदले। रोज एक तार टूट जाता है किसानों को बिजली की समस्या आती है।Haryana News
क्योंकि अधिकतर किसान ढाणियों में रहते हैं। वोल्टेज भी बहुत कम आ रहा है। ज़ख़ालां लाइन और शादीपुर ऐ पी लाइन के तारों के लिए। यूनियन के प्रधान ने कहा कि यह ज्ञापन नहीं चेतावनी लेटर है।
यूनियन ने दी 7 दिन की चेतावनी
अगर 7 दिन के अंदर बिजली के तार नहीं बदले गए तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी एसडीओ बिजली बोर्ड कोसली दफ्तर के ताला लगा देंगे।उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। अगली कड़ी में 23 जून को भारतीय किसान यूनियन चढूनी एक राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा रोष प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में कल रेवाड़ी में भी एक बहुत बड़ा रोष प्रदर्शन होगा।Haryana News
इस मौके के ऊपर चुन्नीलाल, वेद सुल्तानिया, हरफूल गुड़ियानी मनीषा यादव, कृष्ण सैनी, कमल सिंह, मुन्नी बूढ़पुर सविता वह अन्य कई किसान नेता थे।Haryana News













