सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में खुला नौकरियों का पिटारा, जानिए किस विभाग में है कितने पद खाली

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने अपने विधानसभा चुनाव 2024 के वादों को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं। बीजेपी ने अपने संकल्प…


Haryana News: हरियाणा में नौकरियों की बरसात! सीएम सैनी ने संभाली कमान, 2 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज़
Haryana News: हरियाणा में नौकरियों की बरसात! सीएम सैनी ने संभाली कमान, 2 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज़
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने अपने विधानसभा चुनाव 2024 के वादों को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 5 साल में 2 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। अब सीएम सैनी खुद इस योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि युवाओं को समय पर अवसर मिल सकें।Haryana News

Advertisement

शेड्यूल के मुताबिक चल रही भर्ती प्रक्रिया

बैठक में हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से बताया गया कि विज्ञापित पदों की भर्ती प्रक्रिया तय शेड्यूल के अनुसार चल रही है। मुख्यमंत्री ने खासतौर पर ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए क्योंकि इन पदों के लिए सबसे अधिक आवेदन आते हैं। इस पर उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

सीएम सैनी की समीक्षा बैठक

करीब दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्षों को भी बुलाया गया था। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। सीएम ने दोनों आयोगों से अब तक हुई भर्तियों की स्थिति और आगे की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

सीईटी परीक्षा और उम्मीदवारों की मुश्किलें

मुख्यमंत्री सैनी ने ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी 2025 की तैयारी को लेकर भी अधिकारियों को एक्टिव किया था। लेकिन आवेदन प्रक्रिया के दौरान कई उम्मीदवारों के आरक्षण से जुड़े सर्टिफिकेट तैयार नहीं थे, जिस कारण उन्हें जनरल कैटेगरी में आवेदन करना पड़ा। मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा तो सरकार ने स्पष्ट किया कि रिजल्ट जारी करने से पहले करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा ताकि अभ्यर्थी अपने दस्तावेज़ अपडेट कर सकें।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित हुई थी। इसके बाद 16 अक्टूबर 2025 को करेक्शन पोर्टल के लिए नोटिस जारी किया गया। उम्मीदवारों को 17 से 24 अक्टूबर तक दस्तावेज़ अपलोड करने का मौका दिया गया था जिसे बढ़ाकर 28 अक्टूबर तक कर दिया गया। अब सभी उम्मीदवार परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद ही मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सरकार का कहना है कि युवाओं को वादा पूरा करने में कोई देरी नहीं होने दी जाएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp