Haryana News : धारूहेड़ा के सर्कुलर रोड पर सडक निर्माण को लेकर बुधवार को अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची। वहां पर अतिक्रमण को लेकर काफी विवाद हो गया। हालांकि टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाते हुए कार्य शुरू करवाया, लेकिन अभी भी टीम पूर्णतया अतिक्रमण नही हटा पाई है। लोगो का आरोप है टीम की ओर से रैंप तो तोड गए लेकिन कब्ज धारियों का अतिक्रमण नही हटाया गया है। कुछ लोगो ने कोर्ट में जाने की भी धमकी दी है।
बता दे कि नपा की ओर से करीब एक साल पहले सर्कुलर रोड को बनाने के लिए एक एजेसी को कंकरीट सडक बनाने का काम दिया था। लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर काम अधर में लटका हुआ था। कई लोग इसको लेकर कोर्ट भी पहुंच गए थे।
पक्षपात का आरोप: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर कई लोगो ने पक्षपात का आरोप लगाया है। लोगो को कहना है अतिक्रमण पहले हुई मार्किंग के आधार पर नही हटाया जा रहा है। अतिक्रमण के चलते व मार्किंग से अतिक्रमण नही हटाने के कारण ही यह काम रूका हुआ है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
लेकिन अभी तक किसी को स्टे नही मिली थी। बुधवार को टीम पुलिस बल के साथ सरर्कुलर रोड पहुंची तथा कई घरो के बाहर बने चबूतरे तोड दिए गए है। हालाकि अभी भी काफी जगह से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।
फिर हटाया जाएगा: टीम ने आज अतिक्रमण हटाया है। दोबरा से फोर्स मांगी गई है। बचा हुआ अतिक्रमण दोबारा हटाया जाएगा। बिना किसी पक्षपात के काम किया जा रहा है।
सोनू , डयूटी मजिस्टेट एसडीओ एचवीपीएन
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
