शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के कर्मचारियों की आमदनी में बढ़ोतरी, मिलेगा 15 हजार रुपये तक का अतिरिक्त भत्ता

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करते हुए हरियाणा ने प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत रोजगार सृजन में देश के बड़े राज्यों…


Haryana News: हरियाणा के कर्मचारियों की आमदनी में बढ़ोतरी, मिलेगा 15 हजार रुपये तक का अतिरिक्त भत्ता
Haryana News: हरियाणा के कर्मचारियों की आमदनी में बढ़ोतरी, मिलेगा 15 हजार रुपये तक का अतिरिक्त भत्ता
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करते हुए हरियाणा ने प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत रोजगार सृजन में देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। इस योजना के तहत पूरे देश में 3.5 करोड़ नए रोजगार सृजित करने और 1 लाख करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

जो नए कर्मचारी 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच ईपीएफओ में पंजीकृत होंगे और जिनका मासिक वेतन 1 लाख रुपये से कम होगा, उन्हें 15,000 रुपये तक की राशि कर्मचारी भविष्य निधि में दो किस्तों में अतिरिक्त भत्ते के रूप में दी जाएगी। पहली किस्त कर्मचारी के ईपीएफ अकाउंट में जमा होगी जबकि दूसरी किस्त वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम से जुड़ी होगी। इससे कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा और ज्ञान दोनों मिलेगा।

योजना की जागरूकता बढ़ाने के लिए बैठक

हरियाणा श्रम तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन की अध्यक्षता में पंचकूला के कौशल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तकनीकी शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के अधिकारी और आईटीआई के प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य राज्यभर में रोजगार मेलों के माध्यम से इस योजना की जागरूकता बढ़ाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसके लाभ पहुंचाना था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रदेश के लिए गर्व की बात

हरियाणा की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। रोजगार के इस बड़े अवसर से न केवल युवाओं को फायदा मिलेगा बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकार इस योजना को मिशन मोड में लागू कर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा सरकार की मेहनत और योजनाओं के चलते प्रदेश रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना से जुड़कर राज्य के लाखों युवाओं के जीवन में सुधार आएगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp