शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: इस शहर में पकडी 10 करोड़ की अवैध शराब, एक्साइज इंस्पेक्टर पवन शर्मा को किया सस्पेंड

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:अवैध शराब व नशा के कारोबार करने वालो पर कार्रवाई करने वाले विभाग की पोल खुल गई है। हरियाणा में इस क्राइम यानि अपराध की जड ही महकमा ही है। इकने…


Haryana News:अवैध शराब व नशा के कारोबार करने वालो पर कार्रवाई करने वाले विभाग की पोल खुल गई है। हरियाणा में इस क्राइम यानि अपराध की जड ही महकमा ही है। इकने इशारे पर मोटी मथली पर ही ये सारा खेल होता है।  गुरुग्राम में अवैध विदेशी शराब के कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। सिग्नेचर ग्लोबल टावर के पास दी ठेका नाम की शराब की दुकान पर पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

Advertisement

 

इस छापेमारी में करीब 42 हजार बोतलें बरामद हुईं जिनका बाजार मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। यह अब तक गुरुग्राम का सबसे बड़ा अवैध विदेशी शराब का जखीरा बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि ये शराब बिना वैध कस्टम ड्यूटी और एक्साइज ड्यूटी चुकाए देश में लाई गई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इन बोतलों पर हरियाणा सरकार का अनिवार्य होलोग्राम तक नहीं लगा था। इससे साफ हो गया कि यह पूरी तरह अवैध और तस्करी की गई शराब थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सूत्रों ने बताया कि इस अवैध स्टॉक में जॉनी वॉकर ब्लू लेबल चिवास रीगल ग्लेनफिडिच मैकलन जैसे प्रीमियम ब्रांड शामिल थे। हर बोतल की कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए तक थी। डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर अमित भाटिया ने बताया कि टीम ने रूटीन चेकिंग में होलोग्राम न मिलने पर पूरी दुकान की जांच की। कुल 3921 पेटी और 176 लूज बोतलें जब्त की गईं।

एक्साइज इंस्पेक्टर पवन शर्मा सस्पेंड : एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर (Suspendede)  पवन शर्मा को सस्पेंड कर दिया है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दुकान के मालिक छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गए। कर्मचारियों के अनुसार यहां रोजाना 50-60 लाख रुपए का कारोबार होता था और ज्यादातर ग्राहक हाई-प्रोफाइल लोग थे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कस्टम ड्यूटी चोरी होने से सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हरियाणा और राजस्थान तक इस अवैध कारोबार के तार जुड़े हैं। ड्यूटी फ्री की आड़ में और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए तस्करी बढ़ रही है।

सरकार ने सुरेंद्र नामक व्यक्ति को 44 करोड़ रुपए की फीस देकर लाइसेंस दिया था। अब ठेके पर सील लगने और लाइसेंस कैंसिल होने की संभावना है। एक्साइज विभाग जल्द ही और गिरफ्तारी कर सकता है। जांच अभी जारी है और सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp