गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: पति ने पत्नी को लगाया चूना, रेवाड़ी कोर्ट ने​ दिया अब ये आदेश

Written by: Best24News

Published:

Haryana News:  पति ने ही पत्नी को लगाया सूना.... हरियाणा के रेवाड़ी में पत्नी ने पति के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया हैं बता दे कि रेवडी में पत्नी के नाम…


Haryana News:  पति ने ही पत्नी को लगाया सूना…. हरियाणा के रेवाड़ी में पत्नी ने पति के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया हैं बता दे कि रेवडी में पत्नी के नाम चल रही पॉलिसी की रकम निकालना पति को भारी पड़ गया। कोर्ट के आदेश पर पति के खिलाफ शहर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

Advertisement

रेवाड़ी के पीथनवास गांव निवासी सुभद्रा ने बताया कि उसका मायका झज्जर के पटासनी गांव में है। 4 नवंबर 2019 को उसने एसबीआई बैंक से लाइफ इंश्योरेंश पॉलिसी ली थी। जिसकी मैच्योरिटी पर 15 लाख रुपए पॉलिसी होल्डर को मिलनी थी। साल 2021 में उसकी पति के साथ कहासुनी हो गई । Haryana News

दोनो रह रहे है अलग: बता इसी के बाद से दोनो को अलग रहना शुरू कर दिया। पहले पॉलिसी में उसके पति सतीश को नॉमिनी बनाया था। लेकिन तलाक केस के बाद पहले किश्त उसके पति ने जमा करवाई थी। उसके बाद उसने किश्त भरना छोड़ दिया तो उसके बाद पिता ने चेक से किश्त की राशि बैंक में जमा करवाई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पति नें यूं की धोखा: बैंक पॉलिसी में उसने नॉमिनी पति की जगह पिता को बना दिया था। वहीं बैंक में भी क्लियर कर दिया था कि उक्त पॉलिसी से अब पति को कोई लिंक नहीं है, इसलिए वह किसी भी प्रकार की राशि न निकाल पाए। इसके बावजूद बैंक कर्मियों ने पति के साथ मिलकर उनके ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख 22 हजार 650 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिसे बाद में पति ने अपने पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए तथा निकाल लिए है।

कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज: महिला ने रेवाड़ी एसपी को शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर उसने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट के आदेश पर रेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp