गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: HPSC की ओर इस दिन होगी परीक्षा, जानिए कैसे डाउनलोड करे ए​डमिट कार्ड

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 2 नवंबर को राज्यभर में दस विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा। सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें…


Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 2 नवंबर को राज्यभर में दस विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा। सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें कुल नौ परीक्षाएं शामिल हैं।Haryana News

Advertisement

बता दे कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर 2025 से HPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।Haryana News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इन परीक्षाओं में कृषि विकास अधिकारी (ADO), ट्रेजरी ऑफिसर, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर और अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए उम्मीदवार भाग लेंगे। आयोग ने परीक्षाओं को दो सत्रों — सुबह और शाम — में विभाजित किया है ताकि सभी अभ्यर्थियों को सुगमता से परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें कुल नौ परीक्षाएं शामिल हैं। इस सत्र में हरियाणा कृषि और किसान कल्याण विभाग के एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (प्रशासनिक कैडर, ग्रुप-बी), हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर और साइंटिस्ट-V की परीक्षाएं होंगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के लेक्चरर पदों के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, फार्मेसी, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषयों की परीक्षाएं भी इसी सत्र में ली जाएंगी। फोरमैन इंस्ट्रक्टर की परीक्षा भी सुबह के सत्र में ही होगी।

शाम का सत्र 3 बजे से 5 बजे तक होगा, जिसमें हरियाणा वित्त विभाग में ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर पदों की परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए राज्यभर से हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इन दिन होगा एडमिट कार्ड लोड: सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर 2025 से HPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और आवश्यक पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएं, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

की अपील: HPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें, अनुशासन बनाए रखें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आयोग का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी ताकि योग्य उम्मीदवारों को उनका उचित अवसर मिल सके।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp