गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में बारिश से घर गिरा, एक लड़की मौत, छह बुरी तरह से घायल

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के नूंह से बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार की रात एक घर गिर गया है। जिसके नीचे दबकर 13 साल की किशोरी की मौत हो गई। जबकि…


Haryana News House collapsed due to rain in Haryana one girl died six in critical condition
Haryana News House collapsed due to rain in Haryana one girl died six in critical condition
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के नूंह से बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार की रात एक घर गिर गया है। जिसके नीचे दबकर 13 साल की किशोरी की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। इनमें एक 5 और एक 3 साल के बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक PGI में रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 29 जून (रविवार) की रात करीब 9 बजे की है। यहां अब्दुल हई नाम के एक युवक का घर बारिश में गिर गया। जिसमें उसकी पत्नी आमीना, बेटा तारिफ(24), बेटा रिहान (11), बेटी अनीसा (13), बहू जानिस्ता और 2 पोते मोहम्मद अबरार (5) और मोहम्मद साहिर (3) दब गए। जिसके बाद पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों और महिलाओं को मलबे में से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां अनीसा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अब्दुल की पत्नी और 2 पोतों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें PGI रोहतक रेफर कर दिया गया।

बता दें कि हरियाणा में बारिश से अब तक यह चौथी मौत है। इससे पहले कुरुक्षेत्र में छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं पंचकूला में बरसाती नाले में बहने से 9 साल की लड़की की मौत हो गई थी। इसके अलावा फरीदाबाद में करंट से महिला की मौत हो गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp