शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में होटल मालिक सुनील शर्मा की हार्ट फेल से मौत, CCTV में दिखा सदमा देने वाला हादसा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा (Haryana) के नारनौल (Narnaul) में 42 साल के होटल मालिक सुनील शर्मा (Sunil Sharma) की अपने ही होटल में अचानक हार्ट फेल हो जाने से मौत हो गई। घटना…


Haryana News: हरियाणा के नारनौल में होटल मालिक सुनील शर्मा की हार्ट फेल से मौत, CCTV में दिखा सदमा देने वाला हादसा
Haryana News: हरियाणा के नारनौल में होटल मालिक सुनील शर्मा की हार्ट फेल से मौत, CCTV में दिखा सदमा देने वाला हादसा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा (Haryana) के नारनौल (Narnaul) में 42 साल के होटल मालिक सुनील शर्मा (Sunil Sharma) की अपने ही होटल में अचानक हार्ट फेल हो जाने से मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह मोबाइल देख रहे थे और अचानक कुर्सी से नीचे लुढ़क जाते हैं। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील शर्मा (Sunil Sharma) गांव गाहड़ा के निवासी थे।

Advertisement

सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने कनीना में अपना होटल किराये पर दिया हुआ था। उनका मुख्य व्यवसाय पशु आहार बनाने का था। इसके अलावा राजस्थान में उनके कंस्ट्रक्शन के भी ठेके थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद सुनील कुमार (Sunil Kumar) टहलने निकले थे। टहलने के बाद वे अपने होटल पहुंचे और काउंटर की कुर्सी पर बैठ गए। वहीं बैठकर उन्होंने मोबाइल देखना शुरू किया।Haryana News

करीब दो-तीन मिनट तक ऐसा लगा कि सुनील कुमार (Sunil Kumar) को नींद आने लगी थी। इसके बाद वह अचानक कुर्सी से नीचे गिर गए। यह देख वहां मौजूद किरायेदार और कर्मचारी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्हें उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक का आज कनीना (Kanina) के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सुनील तीन बच्चों के पिता थे दो बेटे और एक बेटी। बड़े बेटे की उम्र करीब 15 साल है, बेटी 13 साल की है और उनका एक छोटा बेटा भी है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp