गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: कृषकों के सम्मान में ऐतिहासिक कदम: MSP में फिर हुई बढोतरी: वंदना पोपली

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे…


Haryana News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ० वंदना पोपली ने बताया कि खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि करने से किसानों में खुशी की लहर है।

Advertisement

वंदना पोपली ने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि किसानों के कल्याण हेतु ठोस निर्णय लेती है।Haryana News

जब विपक्ष केवल ट्विटर और टीवी डिबेट पर ‘किसान प्रेम’ दिखाने में व्यस्त रहता है, तब हमारी सरकार खेतों की मिट्टी से जुड़े फैसले ज़मीन पर उतार रही है। MSP में यह बढ़ोतरी करोड़ों किसानों की मेहनत को सम्मान देने के साथ-साथ उनके आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जहां एक ओर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव के समय MSP को ‘राजनीतिक शिगूफा’ बना देते हैं, वहीं भाजपा सरकार ने यह दिखाया है कि किसानों का हित केवल नारों से नहीं, नीयत और नीति से सुरक्षित होता है।

हम विपक्ष के उन नेताओं को आमंत्रित करते हैं जो खुद को किसान हितैषी कहते हैं — आइए, खेतों में आइए, और देखिए कि ‘ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स’ से नहीं बल्कि ‘ग्राउंड लेवल गवर्नेंस’ से देश बदलता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यह निर्णय ना केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक और मील का पत्थर है, बल्कि उस विपक्ष के मुंह पर भी करारा जवाब है, जो हर सुधार पर आंखें मूंदकर विरोध करता है।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp