शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम में स्वास्थ्य क्रांति! 30 आरोग्य केंद्र और 400 बेड अस्पताल का जल्द होगा निर्माण

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने गुरुग्राम में 400 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण का एलान किया है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल जल्द बनना शुरू…


Haryana News: गुरुग्राम में स्वास्थ्य क्रांति! 30 आरोग्य केंद्र और 400 बेड अस्पताल का जल्द होगा निर्माण
Haryana News: गुरुग्राम में स्वास्थ्य क्रांति! 30 आरोग्य केंद्र और 400 बेड अस्पताल का जल्द होगा निर्माण
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने गुरुग्राम में 400 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण का एलान किया है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल जल्द बनना शुरू होगा और इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस अस्पताल में 200 अतिरिक्त बेड भी बनाए जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर सुविधा बढ़ाई जा सके।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री यह जानकारी सेक्टर-10, कादीपुर रोड पर स्थित रोटरी ब्लड बैंक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। इस अवसर पर उन्होंने सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, केंद्र का निरीक्षण किया और वहां इलाज करा रहे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों से भी बातचीत की। साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 30 नए अर्बन आरोग्य केंद्र बनाए जाएंगे। प्रदेश में हाल ही में 1100 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है और भविष्य में और भी भर्तियां होंगी। उन्होंने प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार के लिए जनता का धन्यवाद भी दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रोटरी क्लब जैसी संस्थाएं स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। थैलेसीमिया बच्चों को मुफ्त इलाज और ब्लड बैंक की सुविधाएं बहुत मददगार हैं। स्वास्थ्य विभाग हर संभव सहयोग देगा।

इस कार्यक्रम में सोहना नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और फरुखनगर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी उद्घाटन हुआ। ये मशीनें ओम स्वीट्स के संचालक ओमप्रकाश कथूरिया ने दीं, जिसमें पंजाबी बिरादरी महासंघ का भी योगदान था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनती हैं और तुरंत समाधान निकालती हैं। उन्होंने खुद 42 बार रक्तदान किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और रोटरी क्लब के सहयोग की सराहना की।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp