सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: CET की आयु को लेकर HC ने दिया ये जबाव, छात्र प्रभजीत सिंह को बडा झटका ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप-सी पदों के लिए कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की अधिसूचना में निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष को पूरी तरह वैध माना…


Haryana News: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप-सी पदों के लिए कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की अधिसूचना में निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष को पूरी तरह वैध माना है। इसी को लेकर कोर्ट ने आयु के फैसले को लेकर दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया गया है।

Advertisement

जानिए क्या था मामला: बता दें कि नाबालिग छात्र प्रभजीत सिंह की ओर याचिका दायर की गई थी थी कि वह भर्ती को लेकर हो रहे पेपर तक 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर रहा था। याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि सीईटी कोई भर्ती परीक्षा नहीं, बल्कि एक सामान्य पात्रता परीक्षा है और इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करना अनुचित और मनमाना है।

दायर याचिका में कहा है कि भर्ती परीक्षा के समय आयु देखी जा सकती है, न कि इस प्रारंभिक पात्रता चरण में। ऐसे में 18 साल से कम उम्र केा मान्य किया जाना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

जानिए क्यों की याचिका खारिज: बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 162 के अंतर्गत हरियाणा सरकार को कार्यपालिका शक्तियां प्राप्त हैं, इसी केचलते नीति निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि याचिकाकर्ता तय तिथि तक नाबालिग है और जबकि नियुक्ति के लिए न्यूनतम 18 वर्ष की आयु की शर्त है।

इसी को संज्ञान में लेते आयु को लेकर दायर की गई प्रभजीत की याचिका को खारिज कर दिया है। यानि आयु को लेकर उनकी याचिका पर अब केसिंल हो गई है।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp