गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा की सड़कें और शहर होंगे चकाचक, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Written by: सुनील चौहान

Published:

मानेसर नगर निगम ने 3 और 4 जुलाई को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।Haryana News मंगलवार को आयुक्त आयुष सिन्हा ने सम्मेलन की…


Haryana News Haryanas roads and cities will be sparkling clean the government took this big decision
Haryana News Haryanas roads and cities will be sparkling clean the government took this big decision
Google News Follow us on Google

मानेसर नगर निगम ने 3 और 4 जुलाई को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।Haryana News

Advertisement

मंगलवार को आयुक्त आयुष सिन्हा ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नगर निगम और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए और जिम्मेदारी तय की।Haryana News

मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आई-कैट) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मानेसर में आयोजित होने के कारण कार्यक्रम को सफल बनाना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए नगर निगम और एचएसआईआईडीसी दोनों विभागों को मिलकर काम करना होगा।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार्यक्रम में देशभर से 500 से अधिक निकायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और यातायात पुलिस मिलकर कार्यक्रम स्थल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सड़कों को अंतिम रूप देंगे। इससे पहले दोनों विभागों को मिलकर कार्यक्रम के लिए क्षेत्र को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जो मानेसर क्षेत्र में हो रहा है। इसे पूरी तरह सफल बनाना है। सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि देशभर से आने वाले निकायों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर यहां की बेहतर सफाई व्यवस्था का उदाहरण दे सकें।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आयुक्त ने कहा कि सफाई कार्य के लिए संसाधनों व कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है। जरूरत पड़ने पर अन्य निगमों से भी सहयोग लिया जा सकता है। सड़कों की सफाई करने वाली मशीनों की निगरानी के लिए जेई की ड्यूटी लगाई जाएगी। कार्यक्रम से पहले निगम व एचएसआईआईडीसी अपने-अपने क्षेत्राधिकार से अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ कर दें।

 

एचएसआईआईडीसी की सड़कें अच्छी हैं, फिर भी अगर कहीं गड्ढे हैं तो अपनी सड़कों के गड्ढे भरवा लें। पेड़ों की छंटाई की जाए, सेंट्रल वर्ज से झाड़ियों को हटाया जाए। इसी तरह मानेसर नगर निगम आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ेगा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएगा। इस बैठक में संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, एचएसआईडीसी एसई राजीव गोयल, प्रबंधक विनीत मलिक, एक्सईएन निजेश, मनदीप धनखड़, अजय निराला, एसडीओ शशिकांत, अनिल मलिक, अमन राठी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp