गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया! अब दिल्ली जाने में देने होंगे इतने रुपये, यात्रियों की बढ़ी चिंता

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: गोहाना से सोनीपत के बीच गांव मोहाना के पास नया टोल शुरू होने के बाद हरियाणा रोडवेज ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 352ए पर यह टोल…


Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया! अब दिल्ली जाने में देने होंगे इतने रुपये, यात्रियों की बढ़ी चिंता
Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया! अब दिल्ली जाने में देने होंगे इतने रुपये, यात्रियों की बढ़ी चिंता
Google News Follow us on Google

Haryana News: गोहाना से सोनीपत के बीच गांव मोहाना के पास नया टोल शुरू होने के बाद हरियाणा रोडवेज ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 352ए पर यह टोल लगने से रोडवेज की परिचालन लागत में वृद्धि हुई है। इसी वजह से विभाग ने यात्रियों से पांच रुपये अतिरिक्त वसूलना शुरू किया है।

Advertisement

हर स्टॉप पर पांच रुपये की बढ़ोतरी

पहले गोहाना से सोनीपत तक बस किराया 40 रुपये था लेकिन अब यात्रियों को 45 रुपये देने होंगे। यही नहीं इस रूट पर आने वाले हर बस स्टॉप का किराया भी पांच रुपये बढ़ा दिया गया है। यानी अब हर यात्री को अपनी दूरी के हिसाब से पहले से पांच रुपये ज्यादा देने होंगे।

दिल्ली जाने वालों पर भी असर

किराया बढ़ोतरी का असर सिर्फ गोहाना-सोनीपत मार्ग तक सीमित नहीं रहा है। गोहाना से दिल्ली जाने वाली बसों का किराया भी पांच रुपये बढ़ा दिया गया है। पहले दिल्ली तक का किराया 85 रुपये था जो अब बढ़कर 90 रुपये हो गया है। दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अब थोड़ा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

गोहाना बस स्टैंड के डीआई सतीश कुमार ने बताया कि टोल लगने के बाद रोडवेज को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। इसलिए किराये में मामूली संशोधन किया गया है। उनका कहना है कि यह फैसला मजबूरी में लिया गया है ताकि बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके।

हर स्टॉप पर नया किराया सूची

अब गोहाना से सोनीपत तक के रास्ते पर बस किराया इस प्रकार तय किया गया है —

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

  • खेड़ी-बड़ौत: पहले 5 रुपये, अब 10 रुपये।
  • जौली ताठ पिनान: पहले 10 रुपये, अब 15 रुपये।
  • तिहाड़ मोड़: पहले 15 रुपये, अब 20 रुपये।
  • मोहाना: पहले 20 रुपये, अब 25 रुपये।
  • बादशाहपुर माच्छरी: पहले 25 रुपये, अब 30 रुपये।
  • रत्त्रगढ़: पहले 30 रुपये, अब 35 रुपये।
  • बड़वासनी: पहले 35 रुपये, अब 40 रुपये।
  • सोनीपत: पहले 40 रुपये, अब 45 रुपये।
  • गोहाना से दिल्ली: पहले 85 रुपये, अब 90 रुपये।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp