गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए तगड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: गत दिवस आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी…


haryana news 2025 07 03T210416.874
haryana news 2025 07 03T210416.874
Google News Follow us on Google

Haryana News: गत दिवस आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि हरियाणा पुलिस इस यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजनता को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, चिकित्सा, यातायात और सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां हेतु सभी संबंधित विभागों को समय रहते पूरी तैयारी करने के लिए निर्देश दिए।

Advertisement

यह यात्रा 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर पैदल अथवा वाहनों के माध्यम से अपने निवास स्थानों पर जलाभिषेक के लिए जाएंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भी भागीदारी रहेगी।

प्रदेश में कावड़ यात्रा को लेकर जारी किया गया अलर्ट, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
हरियाणा में आगामी कांवड़ यात्रा 2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को नियंत्रित करने के लिए ठोस योजना तैयार की गई है। राज्यभर में पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा गया है और सभी जिलों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के इंतजाम
राज्य के सभी जिलों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। 11 जुलाई से यात्रा समाप्ति तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि अधिकतम पुलिस बल उपलब्ध रह सके। सभी संवेदनशील स्थानों, नाकों और शिविर स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 24 घंटे गश्त सुनिश्चित की जाएगी।

यात्रियों की सुविधा के विशेष प्रबंध
श्रद्धालुओं के मार्गों पर महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्गों पर चलने वालों के लिए अलग लेन सुनिश्चित की गई है और मुख्य सड़कों से दूर शिविर लगाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। सभी होटलों और ढाबों को निर्देशित किया गया है कि वे खाने-पीने की वस्तुओं की सूची और दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि यात्रियों से कोई विवाद न हो।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कड़े प्रतिबंध और जागरूकता अभियान
यात्रा के दौरान एलपीजी सिलेंडर, धारदार हथियार, भाले आदि के उपयोग नही करने हेतु कांवड़ियों को परामर्श दिया जा रहा है। डीजे और तेज आवाज में संगीत बजाने पर भी शमन नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 10 फीट से ऊंचे कांवड़ न बेचें ताकि बिजली की तारों से कोई दुर्घटना न हो।

सामाजिक सौहार्द और सतर्कता
पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अफवाह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, विशेषकर वे स्थान जो धार्मिक रूप से संवेदनशील हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कांवड़ियों के भेष में कोई असामाजिक तत्व नही घुसे, इस बारे में पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने बारे सभी पुलिस ईकाईयों को निर्देशित किया गया है।

प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच समन्वय
कांवड़ आयोजक समितियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि सभी कांवड़िए और आयोजक अपने पहचान पत्र साथ रखें। प्रशासन और आयोजकों के बीच संवाद एवं सहयोग यात्रा की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

डीजीपी की श्रद्धालुओं से अपील
हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन से सहयोग करें, नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस चौकी या 112 हेल्पलाइन पर दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरियाणा पुलिस इस धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp