
Haryana News: हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आई है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार कैमिस्ट्री विषय के उम्मीदवारों को 3 से 5 नवंबर तक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। हर दिन दो-दो शिफ्टों में उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।
जानकारी के अनुसार, HPSC ने अधिसूचना संख्या 43/2024 के तहत कैमिस्ट्री असिस्टेंट प्रोफेसर के 123 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें 79 पद जनरल के लिए, 15 SC, 13 BC और BCB के लिए तथा 11 पद EWS के लिए आरक्षित किए गए थे।
विभाग ने नॉलेज टेस्ट और स्क्रीनिंग टेस्ट की परीक्षाएं पहले ही आयोजित कर ली हैं। इस परीक्षा में कुल 232 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए योग्य पाए गए हैं। अब इन सभी उम्मीदवारों को आयोग मुख्यालय पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
इंटरव्यू शेड्यूल
रोल नंबर 40025 से 41903 तक के उम्मीदवार 3 नवंबर सुबह की शिफ्ट में रिपोर्ट करेंगे।
रोल नंबर 41924 से 43214 तक के उम्मीदवार 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे रिपोर्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
रोल नंबर 43222 से 44141 तक के उम्मीदवार 4 नवंबर सुबह साढ़े 8 बजे रिपोर्ट करेंगे।
रोल नंबर 44195 से 45558 तक के उम्मीदवार 4 नवंबर दोपहर 12 बजे रिपोर्ट करेंगे।
रोल नंबर 45564 से 46356 तक के उम्मीदवार 5 नवंबर सुबह साढ़े 8 बजे रिपोर्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
रोल नंबर 46362 से 46945 तक के उम्मीदवार 5 नवंबर दोपहर 12 बजे रिपोर्ट करेंगे।
HPSC ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे समय पर इंटरव्यू केंद्र पहुँचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। यह इंटरव्यू ही अंतिम चयन प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे लेकर उम्मीदवारों में उत्साह और तैयारी की पूरी भावना देखी जा रही है।
