गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का बडा फैसला, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा 50 लाख अनुदान

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों और शिक्षकों को अब शोध और अनुसंधान के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। राज्य सरकार ने घोषणा की…


Haryana News Haryana government is giving grants of up to Rs 50 lakh to students and teachers know how you can also avail the benefits
Haryana News Haryana government is giving grants of up to Rs 50 lakh to students and teachers know how you can also avail the benefits
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों और शिक्षकों को अब शोध और अनुसंधान के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि विद्यार्थियों को प्रति प्रोजेक्ट पांच लाख रुपये तक और शिक्षकों को प्रति प्रोजेक्ट 50 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। यह योजना राजकीय, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी महाविद्यालयों में पढ़ रहे सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए लागू होगी।Haryana News

Advertisement

हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 20 करोड़ रुपये का राज्य अनुसंधान कोष बनाया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस फंड के इस्तेमाल को लेकर सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।Haryana News

इस योजना के तहत शोध के कई क्षेत्र शामिल हैं, जैसे कृषि और ग्रामीण विकास, औद्योगिक नवाचार और उद्यमिता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आयुष, योग और निवारक स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार योग्यता, डिजिटल और तकनीकी शिक्षा, जल प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन, समावेशी और मूल्य-आधारित शिक्षा।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फंड का बंटवाराHaryana News

  1. शिक्षकों के लिए: 17 करोड़ रुपये

  2. छात्रों के लिए: 2 करोड़ रुपये

    ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

  3. प्रशासनिक और निगरानी लागत: 1 करोड़ रुपये

हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद इस योजना के नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी। इसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले, स्थानीय रूप से प्रासंगिक और बहु-विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इससे क्षेत्रीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।Haryana News

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। इसके साथ तीन हार्ड कॉपी भी जमा करनी होंगी। एक स्थायी समिति बनाई जाएगी जिसमें विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। प्रस्तावों की प्रारंभिक जांच प्रासंगिकता, कार्यप्रणाली और व्यवहार्यता के आधार पर की जाएगी। चुने गए आवेदकों को समिति के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा, जहां उन्हें अपने शोध का विस्तार से विवरण देना होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस पहल से हरियाणा में नवाचार और शोध का माहौल मजबूत होगा, छात्रों और शिक्षकों को वास्तविक समस्याओं के समाधान पर काम करने का अवसर मिलेगा और राज्य की ज्ञान अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp