गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का आईटी क्षेत्र में बड़ा कदम, हारट्रोन के माध्यम से 87 एडवांस स्किल सेंटर स्थापित होंगे

Written by: Best24News

Published:

Haryana News:  चंडीगढ़, 27 मई-- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे राज्य सरकार द्वारा हारट्रोन (HARTRON) के माध्यम से चलाई जा…


haryana news 2025 05 27T221219.532
haryana news 2025 05 27T221219.532
Google News Follow us on Google

Haryana News:  चंडीगढ़, 27 मई– हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे राज्य सरकार द्वारा हारट्रोन (HARTRON) के माध्यम से चलाई जा रही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) परियोजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह डिजिटल युग युवाओं के लिए अनेक नए अवसर लेकर आया है और हरियाणा सरकार उन्हें इस दिशा में सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।Haryana News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

श्री राव नरबीर सिंह हारट्रोन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हारट्रोन के प्रबंध निदेशक डॉ. जे. गणेशन ने उन्हें आईटी क्षेत्र में चल रही पहलों की जानकारी दी।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा: सालाना 1 करोड़ की सब्सिडी

मंत्री को प्रबंध निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की ‘स्टार्टअप — 2022’ नीति के अंतर्गत मोबाइल ऐप्लिकेशन डेवलपमेंट सेंटर्स की स्थापना के लिए 1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे राज्य में नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को बल मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

आईटी स्किल्स ट्रेनिंग: 87 नए सेंटर, 25 हजार विद्यार्थी लाभान्वित

प्रदेश में भविष्य की आईटी मैनपावर तैयार करने हेतु 87 हारट्रोन एडवांस स्किल्स सेंटर्स खोले जाएंगे। वर्तमान में 10 सेंटर्स पहले ही कार्यशील हैं, जिनमें हर वर्ष लगभग 25,000 से अधिक युवाओं को आईटी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

गरीब विद्यार्थियों के लिए SAFAL योजना

SAFAL योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 1,000 विद्यार्थियों को अनुदान सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत फीस माफ की जाती है। इस योजना को CSR और अन्य स्रोतों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त होती है।

 

विभागों के लिए आईटी सेवाएं और प्रशिक्षण

उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि हारट्रोन न केवल डाटा एंट्री ऑपरेटरों की उपलब्धता, बल्कि सरकारी विभागों को कंप्यूटर और आईटी उपकरण की खरीद के लिए नोडल एंजेंसी भी है। इसके अतिरिक्त, एनआईसी के सहयोग से विभिन्न विभागीय पोर्टलस तैयार करने में भी एनआईसी को सहयोग करता है। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को ई-लर्निंग पोर्टल के माध्यम से आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि, “हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का हर युवा आईटी के क्षेत्र में न केवल दक्ष बने, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सके।”

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp