गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार सख्त! बिना रजिस्ट्रेशन के प्ले स्कूल चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य में कोई भी व्यक्ति निजी रूप से प्ले…


Haryana News: हरियाणा सरकार सख्त! बिना रजिस्ट्रेशन के प्ले स्कूल चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Haryana News: हरियाणा सरकार सख्त! बिना रजिस्ट्रेशन के प्ले स्कूल चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य में कोई भी व्यक्ति निजी रूप से प्ले स्कूल चलाने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. बिना पंजीकरण के स्कूल चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन स्कूल संचालकों को जागरूक कर रहा है. जल्द ही नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी.

Advertisement

आयोग की बैठक और दिशा-निर्देश

इस मुद्दे पर हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार और श्याम शुक्ला ने यमुनानगर में प्ले स्कूल संचालकों के साथ बैठक की. बैठक में स्कूलों के पंजीकरण, बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. आयोग ने स्पष्ट किया कि जिले में चल रहे सभी निजी प्ले स्कूलों को नियमों के तहत पंजीकरण कराना जरूरी है.

आयोग ने यह भी कहा कि किसी भी प्ले स्कूल में काम करने वाले स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा. साथ ही उनका आधार कार्ड रिकॉर्ड में रखना जरूरी है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सभी निजी प्ले स्कूलों का पंजीकरण सुनिश्चित करें. इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बाल संरक्षण इकाई संयुक्त रूप से कार्य करेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अगर किसी स्कूल में बच्चों के शोषण या उत्पीड़न से जुड़ी कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत जिला बाल कल्याण समिति को सूचित किया जाएगा. आयोग ने साफ किया कि बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अभिभावकों और संचालकों से अपील

आयोग ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों का दाखिला कराने से पहले प्ले स्कूल की मान्यता की जांच अवश्य करें. वहीं, समिति अध्यक्ष अशोक कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा ने चेतावनी दी कि जो स्कूल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं उन्हें बंद किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp