Haryana News: हरियाणा के किसानों की बड़ी चिंता, बाजरे की MSP पर नहीं हो रही खरीद, बढ़ा घाटे का डर

On: March 21, 2026 8:32 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के किसानों की बड़ी चिंता, बाजरे की MSP पर नहीं हो रही खरीद, बढ़ा घाटे का डर

Haryana News: हरियाणा के बाजरा उत्पादक किसानों के चेहरे इस वक्त मायूसी से भरे हैं। कभी सोचा था कि फसल से मुनाफा होगा मगर अब हालत उलट है। इस बार की बाजरे की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गई है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा तय की गई न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर उनकी फसल की खरीद नहीं हो रही है।

बारिश और खराब गुणवत्ता ने बढ़ाई दिक्कतें

नारनौल और आसपास के इलाकों में ज्यादा बारिश होने से बाजरे का रंग काला पड़ गया है और नमी भी बढ़ गई है। इसी वजह से सरकारी खरीद एजेंसियों ने फसल की खरीद रोक दी है। अब निजी एजेंसियां ही मंडियों में खरीद कर रही हैं और वे अपने मनमाने दाम तय कर रही हैं। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

सरकार ने इस बार बाजरे का MSP 2,775 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है जिसमें 2,200 रुपए MSP और 575 रुपए भावांतर भरपाई योजना का हिस्सा है। लेकिन किसानों का कहना है कि प्राइवेट एजेंसियां उनसे सिर्फ 1,600 से 1,800 रुपए प्रति क्विंटल तक ही खरीद रही हैं। यानी प्रति क्विंटल लगभग 800 से 1,000 रुपए का घाटा। किसानों का कहना है कि अगर खरीद 2,200 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर हो तो ही कुछ राहत मिल सकती है।

किसानों का दर्द

गांव कोरियावास के एक किसान ने बताया कि प्राइवेट एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। कोई 1,600 तो कोई 1,700 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव बता देता है। बोली भी बहुत कम अंतर से बढ़ाई जाती है जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि बोली कम से कम 2,000 रुपए से शुरू होनी चाहिए और भाव में 5 रुपए का अंतर रखा जाना चाहिए।

नारनौल मंडी के सचिव ने बताया कि इस बार बाजरे की खरीद पूरी तरह प्राइवेट एजेंसियों द्वारा की जा रही है और वे क्वालिटी देखकर भाव तय कर रहे हैं। उन्होंने माना कि ज्यादा बारिश की वजह से बाजरे की गुणवत्ता गिर गई है। काले रंग वाला बाजरा तो मुर्गियां तक नहीं खा रही हैं। सफेद बाजरा मंडी में करीब 2,400 रुपए क्विंटल और काला बाजरा 1,600 रुपए क्विंटल तक बिका है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now