शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा बिजली निगम ने नए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को दी मंजूरी, अब आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) ने अपने नए नियुक्त सहायक लाइनमैन (एएलएम) और कार्यालय सहयोगी (एसए) कर्मचारियों के वेतन…


Haryana News: हरियाणा बिजली निगम ने नए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को दी मंजूरी, अब आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Haryana News: हरियाणा बिजली निगम ने नए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को दी मंजूरी, अब आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) ने अपने नए नियुक्त सहायक लाइनमैन (एएलएम) और कार्यालय सहयोगी (एसए) कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को मंजूरी दे दी है। करीब 2,270 नए कर्मचारियों के लिए यह खुशखबरी है, जिनकी भर्ती के बाद वेतन वृद्धि रुकी हुई थी। अब ये इंक्रीमेंट जुलाई 2025 से लागू होंगे।

Advertisement

साल 2023 में बिजली निगमों में बड़ी संख्या में नई नियुक्तियां हुई थीं। खासकर हरियाणा वीपीएन (एचवीपीएन) में 400, डीएचबीवीएन में 830 और यूएचबीवीएन में 2,270 एएलएम और एसए की भर्ती हुई थी। हालांकि, एचवीपीएन और डीएचबीवीएन के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि मिल गई थी, लेकिन यूएचबीवीएन के नए कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर रोक लग गई थी। इसका कारण था पांच हजार दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा दायर किया गया एक कोर्ट केस।

इस कोर्ट केस की वजह से यूएचबीवीएन के नए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लग गई थी, लेकिन अब इस रोक को हटा दिया गया है। निगम ने फैसला किया है कि 1 जुलाई 2026 से ये वेतन वृद्धि लागू की जाएगी। इसका मतलब ये हुआ कि यूएचबीवीएन के नए कर्मचारी भी अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कर्मचारियों के समान वेतनमान और लाभ पाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह फैसला यूएचबीवीएन के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है। वेतन वृद्धि मिलने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि इससे उनकी काम करने की प्रेरणा और मनोबल भी बढ़ेगा।

इस तरह से नए कर्मचारियों के वेतन में बराबरी आना उनके हक की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भविष्य में ऐसे और फैसलों की उम्मीद भी जताई जा रही है, जिससे बिजली वितरण निगमों में कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर मिल सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp