गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा इस मामले में बना नंबर-1, इस जिले को मिलेगा मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत शहर को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। शहर में हुए अनुकरणीय स्वच्छता कार्य के चलते शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से अब 17 जुलाई को…


Advertisement

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत शहर को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। शहर में हुए अनुकरणीय स्वच्छता कार्य के चलते शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से अब 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाथों सोनीपत को मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

शहर में सफाई की बेहतरीन व्यवस्था

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सोनीपत नगर निगम क्षेत्र के दायरे में 5 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। उसके हिसाब से घर -घर कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने के लिए 85 सफाई वाहन चलाए जा रहे हैं। इन वाहनों में गीला और सूखा कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था है। इस व्यवस्था से शहर से डंपिंग प्वाइंट्स कम हुए हैं जिससे घर-घर कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने के बाद सीधे मुरथल के पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है।

यहां रोजाना 500 टन कूड़े-कचरे से 5 टन खाद और 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। यह प्लांट प्रदेश का सबसे पहला प्लांट है। गीले कचरे से खाद तैयार होने के बाद किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही है। इस प्लांट में रोजाना सोनीपत, पानीपत, गन्नौर व समालखा से कूड़ा- कचरा पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp