गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फर्जी सीबीआई महिला अधिकारी को किया अरेस्ट, लोगों को करती थी डिजिटल अरेस्ट

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसी महिला साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस, CBI और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करती थी और फिर उनसे…


Haryana News Gurugram Police got a big success arrested fake CBI woman officer used to digitally arrest people
Haryana News Gurugram Police got a big success arrested fake CBI woman officer used to digitally arrest people
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसी महिला साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस, CBI और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करती थी और फिर उनसे लाखों रुपये वसूल लेती थी। आरोपी महिला ठग की पहचान खुश्बू (24) के रूप में हुई है। वह कंबोडिया में स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां से वह भारत में लोगों को ठगी का शिकार बनाकर पैसे एंठती लेती थी

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, इस महिला ठग की गिरफ्तारी गुरुग्राम पुलिस ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से की है। पुलिस ने ठग के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनका इस्तेमाल यह ठगी के मामले में करती थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में करीब 16 आरोपियों को अरेस्ट किया है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी ठग महिला कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में स्थित मैंगो पार्क नाम के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। इस कॉल सेंटर को चीन के लोग संचालित करते हैं। यहां भारत समेत विभिन्न देशों के युवक-युवतियां साइबर ठगी का काम करती हैं। पुलिस का दावा है कि इसी तरह के कई कॉल सेंटर कंबोडिया में चलाए जा रहे हैं, जो भारत के लोगों के साथ साइबर ठगी करने का काम करते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला खुशबु लोगों को डिजीटल अरेस्ट करती थी और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया जाता था। फिर कस्टम या इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लोगों से पैसे खातों में ट्रांसफर करा लेती थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि खुशबू दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे अरेस्ट कर लिया।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp